छत्तीसगढ़ की बिटिया माही का कमाल, बनी मिस क्वीन कॉन्टिनेंटल, जानिए इनके संघर्षों की कहानी

By : hashtagu, Last Updated : September 23, 2024 | 7:59 pm

  घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने से 12वीं से आगे नहीं पढ़ पाईं, लेकिन आगे बढऩे की नहीं हारी           हिम्मत             

रायपुरा। कहते हैं कि अगर हौंसलों की उड़ान ऊंची हो तो किसी भी मंजिल को पाना मुश्किल नहीं है। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की माही सांवरिया(Mahi Saawariya) ने वियतनाम में मिस क्वीन कॉन्टिनेंटल इंटरनेशनल 2024(Miss Queen Continental International 2024) का खिताब अपने नाम कर लिया है। कभी घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने से 12वीं से आगे नहीं पढ़ पाई। लेकिन हिम्मत नहीं हारी और करियर मॉडिलिंग से शुरू की। कभी शो के लिए नहीं था आउटफिट, पढ़ाई छोड़कर नौकरी की। साथ ही साथ अपने लक्ष्य पर आगे बढ़ती रहीं और खिताब अपने नाम कर छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि पूरे देश का गौरव बढ़ाया है।

  • बचपन आभाव में बीता, लेकिन जारी रखीं संघर्ष
    माही सांवरिया ने अपनी जिंदगी में काफी कठिनाइयों का सामना किया है। उन्होंने हर परिस्थिति का सामना करते हुए अपने सपनों को साकार किया। माही सांवरिया का जन्म छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के एक साघारण परिवार में हुआ था। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण बचपन से ही उन्होंने कई कठिनाइयों का सामना किया हैं।
  • शो किए करने के बावजूद नहीं मिले थे पैसे

उनकी पढ़ाई भी कुछ खास नहीं रही। घर की आर्थिक स्थिति के कारण 12वीं के बाद आगे नहीं पढ़ पाई, लेकिन    उन्होंने कभी भी अपने सपनों को छोडऩे का सोचा नहीं। घर की जिम्मेदारियों ने माही को नौकरी करने पर मजबूर कर दिया। माही सांवरिया का करियर मॉडिलिंग से शुरू हुआ। उन्होंने कई शो किए, लेकिन शुरुआत में कपड़े और पैसे नहीं मिले। इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी।

  • मिस छतीसगढ़ में दूसरी रनर अप और मिस इंडिया इंटरनेशनल भी बनीं

माही सांवरिया बताती हैं कि पहले फैशन शो में भाग लेने के बाद उन्हें यह एहसास हुआ कि इस क्षेत्र में पैसा जरूरी. धीरे-धीरे उन्होंने अपनी कोशिश से सफलता हासिल की। उन्हें उषा शर्मा के शो में पहला पुरस्कार मिला और बाद में मिस छतीसगढ़ में दूसरी रनर अप बनी। मिस इंडिया इंटरनेशनल का खिताब भी उन्होंने जीता।

  • माही ने कहा, मेरा सपना है छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करूं

2018 में उनकी मां की मौत हो गई. पिता का साथ बचपन से ही नहीं था। माही ने बताया इन कठिनाइयों ने उन्हें और मजबूत बनाया. मैं अपने दम पर खड़ी रहना चाहती हूं और दूसरों के लिए प्रेरणा बनना चाहती हूं। सपना बिंग बॉस में भाग लेना है, ताकि अपने छत्तीसगढ़ का नाम रोशन कर सकूं। बिना किसी मदद के भी बड़े सपने देखे जा सकते हैं। माही की संघर्ष की कहानी यह सिखाती है कि मेहनत, समर्पण और आत्मविश्वास से हर मुश्किल को पार किया जा सकता है. उन्होंने वियतनाम में मिस क्वीन कॉन्टिनेंटल इंटरनेशनल 2024 का खिताब जीता, जहां कई देश के मोडल इस प्रतियोगिता में भाग लिया था। उन्होंने सभी को पीछे छोड़ते हुए अपने देश, छत्तीसगढ़ और कोरबा का नाम रोशन किया है. माही के सोशल मीडिया में डेढ़ लाख से ज्यादा फैन फॉलोवर्स हैं।