CM भूपेश का दावा, भानुप्रतापपुर में हम जीतेंगे, जानें आरक्षण पर क्या कहा

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में हम जीतेंगे। क्योंकि वहां की जनता का हमें भारी समर्थन मिलने जा रहा है। वे मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में पहुंचे।

  • Written By:
  • Updated On - November 17, 2022 / 05:31 PM IST

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में पत्रकारों से बोले

छत्तीसगढ़। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में हम जीतेंगे। क्योंकि वहां की जनता का हमें भारी समर्थन मिलने जा रहा है। वे मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में पहुंचे। जहां उन्होंने अधिकारियों की समीक्षा बैठक से पूर्व पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान कहा कि जनता ने 15 भाजपा के कुशासन को देखा है और उसका दर्द झेला है। इसलिए वहां की जनता कत्तई नहीं चाहती है कि भाजपा जीते। इस वजह से कांग्रेस पार्टी के जीत का दावा सही है। कहा कि भाजपा ने हमेश जनता को ठगने का काम किया है। लेकिन कांग्रेस ने सिर्फ जनता के हित में ही काम किया है। कहा कि कांग्रेस ने जो भी चुनाव में वादे किए थे, उसे पूरा किया है। जनहित में हम जनकल्याणकारी योजनाएं चला रहे हैं, उससे छत्तीसगढ़ का विकास हुआ है।

एक सवाल के जवाब में आरक्षण पर ये कहा

कहा कि आदिवासियों को आरक्षण पूर्व के ही अनुपात में मिलेगा। इसमें जो भी संवैधानिक प्रावधान होगा। उसका लाभ सभी वर्ग के लोगों को मिलेगा। इसके लिए हम लोग विशेष सत्र ला रहे है। इस दौरान संवैधानिक प्रावधानों के मुताबिक व्यवस्था बनाई जाएगी। इसमें किसी तरह का भेदभाव नहीं किया जाएगा। भाजपा इस मुद्दे को लेकर आदिवासियों को बरगलाने में लगी है। लेकिन जनता सब कुछ समझ रही है। क्योंकि ये चुनाव आने पर ही सक्रिय होते हैं।

शिवनाथ नदी के पुनर्जीवन पर चल रही है योजना

रक्षण के सवाल शिवनाथ नदी के संरक्षण पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा मानना है कि नदी बारहमासी हो, इसके लिए उनके पुनर्जीवन पर काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि नदी का प्रवाह बना रहना चाहिए। नरवा योजना से ये तेजी से रिचार्ज हो रहा है। ईको सिस्टम भी इससे पूरी तरह ठीक हो जाएगा। इसके अलावा उन्होंने जिले के विकास कार्यों की समीक्षा की।