CM भूपेश पर रमन का वार, बोले भानुप्रतापपुर की जनता उनके झूठ में नहीं फंसेगी, पढि़ए और क्या बोले

भूपेश सरकार पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने भानुप्रतापपुर विधानसभा उप चुनाव को देखते हुए निशाना साधा। वे भानुप्रतापपुर विधानसभा में नामांकन में शामिल होने से पूर्व भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत की।

  • Written By:
  • Updated On - November 17, 2022 / 03:18 PM IST

कांग्रेस पार्टी और मुख्यमंत्री चुनाव जीतने के लिए सिर्फ झूठे वादे और खोखली घोषणाएं करते हैं

छत्तीसगढ़। भूपेश सरकार पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने भानुप्रतापपुर विधानसभा उप चुनाव को देखते हुए निशाना साधा। वे भानुप्रतापपुर विधानसभा में नामांकन में शामिल होने से पूर्व भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत की। अमित जोगी द्वारा कांग्रेस को उपचुनाव में समर्थन दिए जाने के सवाल पर कहा कि भानुप्रतापपुर की जनता भूपेश के झूठे वादे में नहीं फंसेगी और 4 साल का हिसाब करेगी। उनके समर्थन देने से कुछ नहीं होगा।

एक अन्य सवाल पर कहा कि प्रदेश में अनियमित कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर इंतजार करते-करते थक गए हैं, वे इस बार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को हराने का पूरा मन बना चुके हैं। इतना ही नहीं पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार अपने चरम पर हैं। जिसे जनता अब जान समझ गई है। आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार होगी। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के लिए कांग्रेसी चुनाव जीतने के लिए कुछ भी करते हैं। जनता से भी झूठ बोलते है। ऐसे में समाज के सभी वर्गों में कांग्रेस के प्रति आक्रोश है।