CM Bhupesh: कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन रायपुर में, जानें, ट्वीट कर भूपेश क्या बोले
By : madhukar dubey, Last Updated : December 4, 2022 | 9:30 pm

छत्तीसगढ़। इस बार कांग्रेस (Congress) का 85वां अधिवेशन रायपुर में करने का निर्णय लिया गया है। जिस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने ट्वीट कर जानकारी दी। कहा ये हमारे लिए एक ऐतिहासिक है। यह दिल्ली की बैठक में तय हुआ है।
उन्होंने एक ट्वीट के जरिए जानकारी दी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) दिल्ली पहुंचकर कांग्रेस की संचालन समिति की अहम बैठक में शामिल हुए। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा गठित कांग्रेस संचालन समिति की पहली बैठक है। इस बैठक में तय हुआ है कि, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 85वां अधिवेशन रायपुर में होगा।
मुझे बताते हुए खुशी है कि स्टीयरिंग कमेटी की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 85वां अधिवेशन रायपुर में फरवरी माह में होगा।
यह हमारे लिए एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण पल होगा।
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) December 4, 2022
ट्वीट करके ये (Bhupesh Baghel) जानकारी देते हुए कहा है कि,मुझे बताते हुए खुशी है कि स्टीयरिंग कमेटी की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 85वां अधिवेशन रायपुर में फरवरी माह में होगा। यह हमारे लिए एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण पल होगा। इसमें करीब 10 हजार पदाधिकारी शामिल होंगे। इस दौरान सभी राज्यों के प्रतिनिधि जुटे।
इसे भी पढ़े: मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस नेताओं से मांगा 15 से 30 दिन में संगठन व आंदोलन का खाका