Minister Chaubey: ऐसा क्या हुआ मंत्री चौबे ने नहीं लिया मंदिर का नारियल, जानें, कौन थे देने वाले

By : madhukar dubey, Last Updated : December 4, 2022 | 9:38 pm

रायपुर। आज मंत्री रविंद्र चौबे (Ravindra Chaubey) के बंगले पर कुछ नए अंदाज में अनियमित कर्मचारी संघ के पदाधिकारी नियमितीकरण को लेकर मिलने गए थे। जहां जब उन लोगों ने बात करना चाहा तो जिस पर मंत्री रविंद्र चौबे (Ravindra Chaubey) ने कहा, समय लेकर आना, तब बात करूंगा। इन सबके बीच कर्मचारियों ने कहा हम लोग माता कौशल्या मंदिर में मनोकामना पूरी होने की मनौती मांगी है। आपको मंदिर के पूजन का नारियल की भेंट देने आए हैं, इसे स्वीकार कर लें। लेकिन मंत्री रविंद्र चौबे ने नारियल लेने से इंकार कर दिया। बहरहाल, वे लोग मायूस होकर लौट गए। लेकिन इसकी चर्चा पूरे दिन मंत्री जी के नारियल नहीं लेने की होती रही।
बंगले पर गए संघ के एक पदाधिकारी के मुताबिक उन्हें मंत्रालय जाना था। पर कम से कम माता कौशल्या के प्रसाद को इनकार नहीं करना था।

माता के दरबार से पैदल चलकर पहंचे थे

सभी अनियमित कर्मचारी चंद्रखुरी माता कौशल्या के मंदिर में पूजा अर्चना और दीप जलाकर मनोकामना मानी। इसके बाद वे सभी लोग पैदल ही मंत्री के बंगले पर पहुंचे थे।

कर्मचारी बोले, मंत्री के पास जब भी लौटा दिए गए

अनियमित कर्मचारियों का कहना है की मंत्री जी (Ravindra Chaubey) के बंगले ही नहीं, मंत्रालय में भी जब हम लोग जाते है। तब मिलने के लिए उनके अधीनस्थ कर्मचारियों से कहते हैं अभी मंत्री जी के पास मिलने का समय नहीं है। जबकि अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने का वादा कांग्रेस ने सरकार में आने से पूर्व किया था, आज तक नहीं पूरा हुआ। वहीं ओडिशा और राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने अनियमित कर्मचारियों को नियमित कर दिया है।

इसे भी पढ़े: Congress: मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस नेताओं से मांगा 15 से 30 दिन में संगठन व आंदोलन का खाका

Telugu Hashtagu