सीएम विष्णुदेव साय ने सुना पीएम मोदी के ‘मन की बात’ का 135वां एपिसोड, आत्मनिर्भर भारत से जल संरक्षण तक कई मुद्दों पर दिया संदेश
By : hashtagu, Last Updated : June 28, 2026 | 2:03 pm
रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रविवार को रायपुर स्थित अपने निवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ (Maan Ki Baat) के 135वें संस्करण का श्रवण किया।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत की बढ़ती रक्षा क्षमता, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की वैश्विक सफलता, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से लोगों को मिल रहे लाभ, जल संरक्षण में जनभागीदारी तथा राष्ट्र निर्माण से जुड़े अनेक प्रेरक विषयों पर अपने विचार साझा किए।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम समाज के प्रत्येक वर्ग को विकास, नवाचार, जनभागीदारी और जनसेवा के संकल्प से जोड़ने का प्रभावी माध्यम बन चुका है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में साझा किए गए विचार लोगों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करते हैं।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रेरक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 135वें संस्करण का आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने रायपुर स्थित निवास में श्रवण किया।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने आत्मनिर्भर भारत की बढ़ती रक्षा क्षमता, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की वैश्विक सफलता,… pic.twitter.com/NbAnW6La6r
— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) June 28, 2026




