बहनों के स्नेह भरे पवित्र रक्षा सूत्र में बंधे CM विष्णु देव साय! ट्रांसजेंडरों ने कहा-बहनों का मान बढ़ाया

राजधानी रायपुर के तेलीबांधा निवासी गृहणी श्रीमती जैबुन निशा का कहना है कि छत्तीसगढ़ सरकार ने अपनी जनहितैषी नीतियों से समाज के सभी वर्गों

  • Written By:
  • Updated On - August 19, 2024 / 07:47 PM IST

  • रक्षाबंधन का त्यौहार मनाने ट्रांसजेंडर पहुंचे मुख्यमंत्री निवास
  • भारत में पहली बार ट्रांसजेंडरो ने मुख्यमंत्री को बांधी राखी
  • मुख्यमंत्री को रक्षा सूत्र बांधकर ट्रांसजेंडर, स्वच्छता दीदियों, स्वसहायता समूह की बहनों, दिव्यांग और आदिवासी बच्चियों ने मनाया रक्षाबंधन
  • महतारी वंदन योजना से लाभान्वित बहनों ने कहा – साल में एक बार राखी का त्योहार, लेकिन मुख्यमंत्री हर महीने भेजते है हमारी खुशहाली का उपहार
  • मुख्यमंत्री ने कहा प्रदेश की बहनों के साथ और स्नेह से अभिभूत,
  • महिलाओं के सम्मान, समृद्धि और सुरक्षा को लेकर जताई अपनी प्रतिबद्धता
  • मुख्यमंत्री ने सभी बहनों को भेंट किए उपहार
  • विष्णु भैया के लिए आकर्षक राखियां और मिठाई लेकर पहुंची है महिलाएं
  • छत्तीसगढ़ सरकार ने बढ़ाया महिलाओं का मान
  • बहनों की राखी के फर्ज को मुख्यमंत्री हर महीने पहली तारीख को कर देते हैं पूरा
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की कलाई में बहनों ने बांधी राखी

रायपुर, 19 अगस्त 2024/ राजधानी रायपुर के तेलीबांधा निवासी गृहणी श्रीमती जैबुन निशा का कहना है कि छत्तीसगढ़ सरकार ने अपनी जनहितैषी नीतियों से समाज के सभी वर्गों सहित महिलाओं में आत्मसम्मान की भावना को बढ़ाया है। (Raksha Bandhan) महतारी वंदन योजना से महिलाओं और बहनों का मान-सम्मान बढ़ा है। राज्य की महिलाओं की बेहतरी के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Chief Minister Vishnu Dev Sai) की सरकार ने महिलाओं के लिए बहुत अच्छा काम किया है। उनकी चार लड़कियों की शादी होने के बाद उन्हें भी शासन की योजना का लाभ मिल रहा है। उनका राशन कार्ड और आयुष्मान कार्ड भी बना हुआ है। उन्होंने बताया कि उम्रदराज होने पर उन्हें आए दिन स्वास्थ्यगत समस्या आते रहती है। स्वास्थ्यगत समस्या में महतारी वंदन योजना से एक हजार रुपए मिलने वाली राशि और आयुष्मान कार्ड से बहुत मदद मिल जाती है।

गुढ़ियारी निवासी लक्ष्मी साहू ने बताया कि वे बारहवीं तक शिक्षित है। उनका विवाह वर्ष 2007 में गुढ़ियारी में ही हुआ। उनके दो बच्चें 14 साल और 12 साल के हैं। दोनों पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होने बताया कि महतारी वंदन से मिलने वाली राशि से एक सिलाई मशीन खरीदी और अपने सिलाई कार्य के काम को आगे बढ़ाया है साथ ही बच्चों की स्कूल फीस को जमा करने में भी मदद मिल जाती है। सरकार की विभिन्न योजनाओं से न केवल मेरी अपितु राज्य की सभी कामकाजी महिलाओं को अपनी दैनिक जरूरतों के साथ-साथ आवश्यक घरेलू कार्य और बच्चों के लिए उपयोग हो जाता है।

मुख्यमंत्री निवास में आज रक्षाबंधन के अवसर पर महतारी वंदन योजना के 10 हितग्राही महिलाओं ने मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की कलाई में राखी बांधकर बहन का फर्ज निभाया। इसके बदले में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रतिमाह की एक तारीख को उनके खाते में एक हजार रुपए का नियमित भुगतान उनके खाते में जमा कर भाई का वचन पूरा कर रहे है।

यह भी पढ़ें : भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का पर्व रक्षा बंधन : सुरक्षा बलों की कलाईयों पर बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र

यह भी पढ़ें : महाकाल दर्शन के बाद विष्णुदेव सपरिवार CM मोहन यादव से मिले