तेलंगाना के ‘भद्राचलम’ में CM विष्णुदेव दहाड़े! बोले, कांग्रेस ‘डूबती नैया’ और भ्रष्टाचार की जननी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज तेलंगाना के भद्राचलम में आयोजित विजय संकल्प यात्रा जनसभामें शामिल हुए। साय ने यहां आयोजित भव्य जनसभा को

  • Written By:
  • Publish Date - February 25, 2024 / 05:56 PM IST

  • आयोजित विजय संकल्प यात्रा जनसभा में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • 2045 तक भारत बनेगा विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Chief Minister Vishnu Dev Sai) आज तेलंगाना के भद्राचलम में आयोजित विजय संकल्प यात्रा जनसभा (Vijay Sankalp Yatra public meeting organized in Bhadrachalam) में शामिल हुए। साय ने यहां आयोजित भव्य जनसभा को भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में सम्बोधित किया। अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि मैं यहां आज अपने आदिवासी भाइयों-बहनों का समर्थन मांगने आया हूं।

भारतीय जनता पार्टी आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरी दुनिया में करिश्माई और लोकप्रिय नेता हैं। जिनके कारण आज पूरी दुनिया में भारत का डंका बजा रहा है। हमारे प्रधानमंत्री गांव, गरीब, किसान, मजदूर, महिलाओं के हित में सबका साथ, सबका विकास के ध्येय वाक्य को आत्मसात कर 140 करोड़ भारतवासियों की सेवा कर रहे हैं। कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है।

साय ने आगे कहा कि आपको याद होगा जब यूपीए की सरकार थी मनमोहन सिंह जी देश के प्रधानमंत्री थे तब रोज नया-नया भ्रष्टाचार सामने आता था। कोलगेट घोटाला, कॉमन वेल्थ घोटाला, अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला जैसे बड़े-बड़े घोटाले हुए। मनमोहन सिंह जी के 10 साल के सरकार में उनके बड़े-बड़े नेता और मंत्री घोटाले में फंसे और जेल भी गए। यही कारण है कि पूरे देश की जनता ने कांग्रेस को ठुकरा दिया और एकछत्र रूप से देश और प्रदेश में राज करने वाली कांग्रेस पार्टी सिमटकर रह गई है। पार्टी के अच्छे नेता कांग्रेस छोड़कर दूसरी पार्टियों में जा रहे हैं। कांग्रेस डूबती नैया है, भ्रष्टाचार की जननी है इसलिए हमें भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराना है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि हमारा राज्य छत्तीसगढ़ आपके राज्य से थोड़ा ही पहले बना। छत्तीसगढ़ में लगातार 15 साल भाजपा की सरकार रही तो तेजी से प्रदेश का विकास हुआ। लेकिन पिछले 5 वर्षों में कांग्रेस की सरकार आ गई जिससे प्रदेश का विकास रुक गया। अब 2023 में छत्तीसगढ़ की जनता ने कांग्रेस को हराकर फिर से भारतीय जनता पार्टी को जिताकर एक आदिवासी को मुख्यमंत्री बनाया। सरकार बनते ही हमने छत्तीसगढ़ का विकास करना फिर प्रारंभ कर दिया है। सरकार बने केवल 2 महीने हुए हैं, इतने अल्प समय में ही हमने बड़े निर्णय लिए। कांग्रेस के पिछले 5 सालों में 18 लाख से ज्यादा गरीब परिवार आवास से वंचित थे, हमने उन्हें आवास दे दिया है। 12 लाख से ज्यादा किसानों को हमने 3716 करोड़ रुपए का दो साल का बकाया धान बोनस दिया। किसानों से किया वादा हमने पूरा किया, अब प्रदेश के किसानों को धान का 31 सौ रुपए प्रति क्विंटल और प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीद रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं विजय संकल्प यात्रा की सफलता की कामना करता हूं। उन्होंने जनसमूह का आह्वान करते हुए कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनानी है। आपके क्षेत्र का जमकर विकास करना है। आपके प्रदेश में जो भ्रष्टाचार है, उसे जड़ से खत्म करना है और पूरे प्रदेश को कांग्रेस मुक्त करना है तभी भारत फिर से विश्व गुरु बनेगा और हम सभी का भला होगा। उन्होंने कहा कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 2045 तक देश को विकसित भारत के रूप में देखना चाहते हैं।

इकोनामिक की दृष्टि से आज 10 साल में जो 11वें नंबर पर हमारा देश था उसे हमारे प्रधानमंत्री ने पांचवें नंबर पर लाकर खड़ा कर दिया है। उनका संकल्प है कि आने वाले 2045 तक भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा, इसके लिए सभी का सहयोग और आशीर्वाद बहुत जरूरी होगा। भद्राचलम की जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री साय ने जनसभा में उपस्थित लोगों से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तेलंगाना के भद्राचलम में सीतारामचंद्र स्वामी मंदिर में की पूजा-अर्चना