दिल्ली से लौटे सीएम विष्णुदेव ने दिए मंत्रिमंडल विस्तार के संकेत ? कही ये बड़ी बात

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंत्रिमंडल विस्तार और निगम मंडलों में नियुक्ति को लेकर बयान दिया है। सीएम साय ने कहा कि,मंत्रिमंडल का विस्तार

  • Written By:
  • Publish Date - March 19, 2025 / 06:19 PM IST

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय(Chief Minister Vishnu Dev Sai) ने मंत्रिमंडल विस्तार और निगम मंडलों में नियुक्ति को लेकर बयान दिया है। सीएम साय ने कहा कि,मंत्रिमंडल का विस्तार और निगम मंडलों (Expansion of the Cabinet and the Corporation Boards)में भी नियुक्त की जाएगी।

बता दें कि सीएम विष्णुदेव साय अपने 2 दिवसीय दिल्ली दौरे से वापस लौट गए हैं। इस दौरान मीडिया से चर्चा में उन्होंने बताया कि 2 दिन दिल्ली प्रवास पर था। इस बीच में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात कर नगरीय निकाय के साथ पंचायत चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत से अवगत कराया। उन्होंने बधाई दी और इस जीत को सुशासन, विकास और विश्वास की जीत बताया।

सीएम साय ने आगे बताया 30 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ के दौरे को लेकर चर्चा हुई। साथ ही नक्सलवाद के खिलाफ जो लड़ाई और शांति व्यवस्था कायम करने में हम जों काम कर रहे है उन पर उस पर चर्चा की। उन्होंने बताया की दौरे पर ग्रह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात हुई है। उनसे भी नक्सलवाद को लेकर बात हुई और नगरीय क्षेत्रो के विकास को लेकर केंद्रीय मंत्री खट्टर से चर्चा हुई है।