राहुल की यात्रा में छत्तीसगढ़ से नदियों का समागम! जानें, बदला पूरा रूट प्लान

By : madhukar dubey, Last Updated : November 24, 2022 | 11:04 am

भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेसियों ने थामी आस्था की डोर

छत्तीसगढ़। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की चल रही यात्रा प्रदेश के सीमांचल मध्यप्रदेश के खंडवा से गुजरेगी। जहां सत्तासीन कांग्रेस कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाह रही है। नतीजा कांग्रेसी ही नहीं, प्रदेश मुखिया भूपेश बघेल भी अपने मंत्री व विधायकों और पदाधिकारियों सहित 324 लोगों की कांग्रेसियों की फौज लेकर खंडवा से शामिल होंगे। बता दें ये संख्या तो पार्टी के प्रोटोकॉल के मुताबिक है। लेकिन वास्तव में राहुल की इस महायज्ञ रूपी अभियान में उनके साथ हजारों कांग्रेसी सहभागी बनेंगे। क्योंकि राहुल की ऐतिहासिक यात्र काल का सभी भागीदार बनने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहते हैं। अब इसे आस्था और सांस्कृतिक रूप देने के लिए यहां की जीवनदायनी 7 नदियों के जल और मिट्टी के साथ इनका समागम भी राहुल गांधी की यात्रा में कराएंगे। जो अभी तक की राहुल की यात्रा का यादगार पल होगा।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस नेताओं में ये रहेंगे शामिल

प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम विधानसभा स्पीकर डॉ चरणदास महंत स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव प्रमुख हैं।

इन सात नदियों का पानी ले जायेंगे साथ

महानदी, इंद्रावती ,अरपा, पैरी , सोंढुर, हरदेव ,और शिवनाथ नदी से जल तथा विभिन्न ऐतिहासिक सांस्कृतिक महत्व के स्थानों की मिट्टी लेकर भी जाएंगे

कांग्रेस के संगठन प्रभारी महामंत्री ने बताया पूरा प्लान

अमरजीत चावला ने बताया कि पीसीसी चीफ के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के 324 लोग पदयात्रा में शामिल होने प्रदेश से जा रहे हैं यह यात्रा 26 और 27 नवंबर को खंडवा जिले के मोरटका से इंदौर तक पदयात्रा करेंगे पहले यह पदयात्रा खरगोन जिले से खोरदा गांव से शुरू होने थी।

दो दिन चलेंगे यात्रा में कांग्रेसी

यात्रा के लिए छत्तीसगढ़ को 26,27 और 28 नवंबर का समय दिया गया था लेकिन अब इंदौर पहुंचने के बाद 28 नवंबर को यात्रा से 1 दिन की छुट्टी घोषित की गई है ऐसे में राहुल गांधी के साथ छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेता अब 3 दिन नहीं बल्कि सिर्फ 2 दिन ही चल पाएंगे।

पौधारोपण में उपयोग करेंगे मिट्टी और नदियों का जल

पदयात्रा के दौरान कई स्थानों पर पौधारोपण किया जा रहा है यहां की मिट्टी और जल का उपयोग इसी पौधारोपण में किया जाएगा जिस प्रदेश से पदयात्रा नहीं गुजर रही है वहां की मिट्टी और पानी का उपयोग यात्रा मार्ग में शामिल प्रदेश में पौधारोपण किया जा रहा है।

19 नेता 2 दिन चलेंगे बाकी नेता एक दिन

प्रदेश कांग्रेस ने 2 दिन की पदयात्रा के लिए छत्तीसगढ़ से 324 नेताओं की सूची भेजी है इसमें 19 नेता 26 और 27 नवंबर को दोनों दिन पदयात्रा में शामिल होंगे जबकि 305 लोग 26 अक्टूबर 27 नवंबर को किसी दिन पदयात्रा का हिस्सा बन जाएंगे। इस रूट प्लान के मुताबिक युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रेसिडेंट कोको पाढ़ी भी इसे सफल बनाने में जुटे हैं।