कांग्रेस को फिर लगा बड़ा झटका! BJP में सैकड़ों महिलाओं की मेगा इंट्री

लोकसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे ही राजनीतिक दलों में चुनाव को लेकर सरगर्मी भी शुरू हो गई है। हरहाल में

  • Written By:
  • Updated On - March 30, 2024 / 05:59 PM IST

भिलाई । लोकसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे ही राजनीतिक दलों में चुनाव को लेकर सरगर्मी भी शुरू हो गई है। हरहाल में चुनाव जीतने की कवायद में जुटी राजनीतिक पार्टी एवं पार्टी के प्रत्याशी लगातार जनसम्पर्क में जुटे हुए हैं। इस दौरान राजनीतिक पार्टियों की ओर से सदस्यता अभियान भी चलाया जा रहा है जिसमे दल बदलने का खेल भी शुरू हो गया। वहीं दूसरी तरफ भाजपा (BJP) का कुनबा लगातार मजबूत होते जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस के कई दिग्गज नेता भाजपा का दामन थाम चुके हैं और आम लोग भी लगातार भाजपा में शामिल हो रहे है। इसी कड़ी में एक बार फिर 100 से ज्यादा महिलाओं (More than 100 women) ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।

सांसद विजय बघेल ने पहनाया भाजपा का गमछा

मिली जानकारी के अनुसार, स्वसहायता समूह और भजन मंडली की 100 से ज्यादा महिला सदस्यों ने सांसद विजय बघेल की मौजूदगी में भाजपा का दामन थाम लिया। दुर्ग सांसद विजय बघेल ने अपने निवास पर सभी महिलाओं को पार्टी का गमछा पहनाकर भाजपा में प्रवेश करवाया। भाजपा में शामिल होने के बाद महिलाओं ने कहा कि, वे सभी चाहती है कि, नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने। महिलाओं ने आगे कि, दुर्ग में कमल खिलाने के वे सभी मैदान में उतरेगी। महिलाओं के भाजपा में शामिल होने के बाद सांसद विजय बघेल ने कहा कि, मातृ शक्ति के आशीर्वाद से ही जीत संभव है।

यह भी पढ़ें : लोकसभा चुनाव : कांग्रेस ने उतारे 40 स्टार प्रचारक!