कांग्रेस का 2 हजार की नोटबंदी को लेकर मोदी पर वार!

By : hashtagu, Last Updated : May 20, 2023 | 12:54 pm

रायपुर। कांग्रेस ने केंद्र सरकार (Congress central government) द्वारा 2 हजार के नोटबंदी के फैसले की आलोचना की है। छत्तीसगढ़ कांंग्रेस के संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला (Sushil Anand Shukla) ने कहा, 2000 के नोट को बन्द करके अंततः मोदी सरकार ने मान लिया कि उसका नोटबन्दी का निर्णय गलत था। देश की अर्थ व्यवस्था को तबाह करने वाला निर्णय था। इससे देश के उद्योग धंधे व्यापार बन्द हुआ था। पहले 1000 का नोट बंद किया कारण दिया की इससे भ्रस्टाचार और जमाखोरी बढ़ी है। तुरंत ही उससे दुगुने मूल्य के 2000 के नोट छाप दिया। अर्थशात्रियों ने उसी समय इस निर्णय पर सवाल उठाया था। नोटबंदी के फायदों और कारण को मोदी सरकार बताने में असफल थी। मोदी से देश की अर्थव्यवस्था नहीं सभल रही यही कारण है कि आज देश मे मंहगाई बेरोजगारी चरम पर है,देश मे यू टर्न सरकार है।

इनपुट (भोजेंद्र वर्मा)

यह भी पढ़ें : मध्य प्रदेश में भाजपा-कांग्रेस जनता पर प्रभाव डालने के लिए मुफ्त की घोषणाएं करने की दौड़ में