केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के ‘गोंडसे’ बयान पर कांग्रेस-BJP में जुबानी जंग!

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Union Minister Giriraj Singh) के नाथूराम गाेंडसे (Nathuram Gandse) के महिमा मंडन करने वाले बयान पर कांग्रेस और.

  • Written By:
  • Updated On - June 10, 2023 / 01:50 PM IST

छत्तीसगढ़। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Union Minister Giriraj Singh) के नाथूराम गाेंडसे (Nathuram Gandse) के महिमा मंडन करने वाले बयान पर कांग्रेस और भाजपा में सियासी जुबानी छिड़ी हुई है। कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने गोडसे का महिमामंडन कर के एक बार फिर से राष्ट्रपिता का अपमान किया है। यह भाजपा का गोण्डसे वादी चरित्र हैं। भाजपा के हर छोटे बड़े नेता ने कभी न कभी गोंडसे की तारीफ किया है। यह सिर्फ बापू का नही भारत की जनता का अपमान है। प्रधानमंत्री जबाबा दे वे अपने मंत्री के बयान से कितना सहमत है।

बीजेपी के किया पटलवार!, कहा, कांग्रेस ने जताया ऐतराज

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बयान पर कांग्रेस के बयान के बाद बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष केदार गुप्ता ने कहा, भाजपा ने कहा बाबर और औरंगजेब को आक्रांता कहने पर कांग्रेस बौखलाई क्यों ?। भाजपा ने पूछा सवाल क्या कांग्रेस बाबर और औरंगजेब को भारतीय मानती थी। नाथूराम गोडसे कानून को मानने वाले थे। इसलिए उन्होंने सजा भी काटी कांग्रेस बाबर औऱ औरंगजेब के नाम पर क्यों खिसिया जाती है। इसका जवाब देना होगा।

इनपुट (भोेजेंद्र वर्मा)

यह भी पढ़ें : 10वीं और 12वीं के टॉपर्स ने हेलीकाप्टर से भरी उड़ान!, बोले CM सर थैंक्यू