‘कांग्रेस-BJP’ कार्यकर्ता FIR कराने पर अड़े!, थाने के सामने ‘भूपेश’ का फूंका पुतला,देखें VIDEO

कांग्रेस और बीजेपी (Congress and BJP) कार्यकर्ता एक-दूसरे पर FIR कराने के लिए थाने में डटे हैं।

  • Written By:
  • Updated On - March 24, 2023 / 07:49 PM IST

छत्तीसगढ़। कांग्रेस और बीजेपी (Congress and BJP) कार्यकर्ता एक-दूसरे पर FIR कराने के लिए थाने में डटे हैं। महौदहापारा थाने में बीजेपी के कार्यकर्ता पहुंचे हैं। जहां वे पुलिस प्रशासन और कांग्रेस के विरोध में नारेबाजी की। जहां उनकी मांग है कि कार्यालय पर हमला करने और कार्यकर्ता को जख्मी करने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर एफआईआर दर्ज हो। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के कार्यकर्ता भी राजीव भवन कार्यालय पर पथराव करने पर बीजेपी कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर कराने पर अड़े हैं।

युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अकाश शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने खम्हारडी थाना पहुंच चुके हैं। उधर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने महौदापरा थाना के सामने धरना भी दिए। जहां जमकर नारेबाजी की। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने महौदहापारा थाने के सामने ही भूपेश बघेल का प्रतीकात्मक पुतला फूंका। पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद सहित सरकार विरोधी नारेबाजी की।