लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस! IYC ऐप से ‘नए वोटरों’ को जुड़ेगी

छत्तीसगढ़ में प्रदेश युवा कांग्रेसकी लगातार दो दिन तक बैठक हुई। जिसमें लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई।

  • Written By:
  • Updated On - January 5, 2024 / 03:29 PM IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रदेश युवा कांग्रेस (State Youth Congress) की लगातार दो दिन तक बैठक हुई। जिसमें लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) को लेकर तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई। 2024 के चुनाव के लिए प्रदेश में युवा कांग्रेस बेरोजगारी को बड़ा मुद्दा बनाने की तैयारी में हैं। इसके साथ ही युवा कांग्रेस ने IYC एप्लीकेशन तैयार किया है। इसी ऐप के जरिए कांग्रेस पार्टी नए वोटर्स को कांग्रेस पार्टी के साथ जोड़ेगी। इसी ऐप के जरिए तमाम गतिविधियों पर भी निगरानी रखी जाएगी।

ये रहेंगे मुद्दे

युवा कांग्रेस छत्तीसगढ़ में एक विशेष अभियान चलाने वाली है। नई सरकार की मोदी की गारंटी के बदले मोदी का जुमला कैंपेन चलाया जाएगा। इस कैंपेन के जरिए युवाओं, महिलाओं और किसानों को टारगेट किया जाएगा। जो घोषणाएं मोदी की गारंटी के जरिए घोषणा पत्र में आए थे, उनकी नाकामी युवा कांग्रेस जनता को बताएगी।

सोशल मीडिया पर फोकस

यूथ कांग्रेस सोशल मीडिया पर भी जोर देगी। अलग-अलग प्लेटफार्म पर नए कैंपेन के जरिए ज्यादा से ज्यादा यूथ को पार्टी से जोड़ने और कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ने का काम करेगी। इसके लिए भी बैठक में रणनीति तैयार की गई है।

लगातार 2 दिनों तक हुई बैठक

3 और 4 जनवरी को लगातार दो दिनों तक कांग्रेस की बैठक राजीव भवन में हुई। इस बैठक में युवा कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी डॉ. पलक वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा समेत तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे। पहले दिन यानि कि 3 जनवरी को तमाम प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष और विधानसभा अध्यक्षों के साथ बैठक की गई। वहीं दूसरे दिन यानि 4 जनवरी को जो नए लोग हैं, नए पदाधिकारी और जो युवा कांग्रेस से जुड़ना चाहते हैं उनके साथ बैठक की हुई। सभी को लोक सभा चुनाव से पहले प्रशिक्षण भी दिया गया है।

यह भी पढ़ें : Political Story : क्या कांग्रेस के ‘अंतर्कलह’ को शांत कर पाएंगे ‘सचिन पायलट’! 9 जनवरी को आ सकते हैं