रायपुर। राजीव भवन में पत्रकारों से चर्चा करते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला (Congress Sushil Anand Shukla) ने कहा कि सुनील सोनी एक्सीडेंटल सांसद (Sunil Soni Accidental MP) है, उन्हें जनता और जन समस्या से कुछ लेना देना नहीं है। सांसद के रूप में आज तक प्रदेश के हित के लिये कभी आवाज नहीं उठाये। भूपेश सरकार ने धान की 2500 कीमत देना शुरू किया, तब केंद्र ने रोक लगा दिया, सुनील सोनी राज्य के पक्ष में एक शब्द नहीं बोले। छत्तीसगढ़ का केन्द्र द्वारा 8 लाख आवास रद्द हुआ तब भी वे कुछ नहीं बोले। छत्तीसगढ़ के केन्द्रीय बलों के एवज में 11000 करोड़ वसूल लिये तब कुछ नहीं बोले। छत्तीसगढ़ की ट्रेनें रद्द हो गयी कभी आवाज नहीं उठाया। केंद्र से 55000 करोड़ रू. राज्य को लेना है इस मामले में भी चुप है।
सांसद सुनील सोनी को युवाओं के सवालों का जवाब देना चाहिए उसे भागना नहीं चाहिए। दुर्भाग्य है सदन हो या सदन के बाहर भाजपा के सांसद जवाब देने के बजाय कुतर्क करने में उतारू हो जाते हैं। सवाल पूछने वालों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं, धमकाते, चमकाते हैं। सांसद सुनील सोनी की निष्क्रियता का नुकसान रायपुर लोकसभा क्षेत्र की जनता को हो रहा है।
युवाओं ने सांसद सुनील सोनी से पूछा कि अब तक कहां थे? सांसद सुनील सोनी को बताना चाहिए कि उन्होंने रायपुर लोकसभा क्षेत्र के युवाओं के लिए क्या काम किया है? सवाल तो पूछे जायेंगे? सवालों से इतना ही डर है तो चुनाव क्यों लड़े है? जब जनता ने अपना वोट देकर अधिकार दिया है तो जनता आपसे जवाब और आपके कामों का हिसाब भी मांगेगी।
क्या इसके बदले में कार्यवाही होगी? ये पूछने का अधिकार हर मतदाता को है। थाने की घटना पर मुझे भी बैठाया गया और थाना परिसर में मौजूद भाजपा के विभिन्न पदाधिकारियों पर अपराध दर्ज है, आपराधिक प्रवृत्ति लोग वहां उपस्थित थे। सुनील सोनी से पूछना चाहता हूं क्या इस प्रदेश के छात्र सवाल पूछना चाहेंगे तो उनको जेल हो जायेगा।
4 साल के बाद वो स्व. शहीद नंदकुमार पटेल कॉलेज पहुंचे जिसमें उनका कोई योगदान नहीं है। जब कांग्रेस के लोग विकास कार्य करते है तो वहां जाकर अपनी राजनीति चमकायें। ये मामला केवल छात्र और छात्रों के आवाज को दबाने का है। भाजपा का मूल स्वभाव है जो भी उनसे पूछे चाहे वो केंद्र सरकार से पूछे, चाहे वो सांसदों से पूछे उनके खिलाफ आवाज को दफन करने का प्रयास करता है।
यह भी पढ़ें : अनूठा विरोध : भाजयुमो का ‘मच्छरदानी’ ओढ़कर प्रदर्शन!