कांग्रेस ने प्रत्याशी पर गैंगरेप तो इधर BJP ने उसके चुनाव सह प्रभारी को बताया दुष्कर्मी

By : madhukar dubey, Last Updated : November 20, 2022 | 8:41 pm

बीजेपी का कांग्रेस पर हमला, बोली, हिंदू महिलाओं के रेप करने वालों को कांग्रेस का संरक्षण

छत्तीसगढ़। प्रत्याशी ब्रहानंद पर कांग्रेस ने गैंगरेप का आरोप लगाया तो इधर बीजेपी ने पलटवार करते हुए पूछा कि कांकेर में हिंदू महिला से रेप करने वाले नेता को चुनाव में सह प्रभारी क्यों बनाया। भाजपा की महिला मोर्चा की नेत्रियों ने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया है। उनका कहना था कि छत्तीसगढ़ में हिंदू महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। इसके उन्होंने कहा कि कांकेर के कांग्रेस नेता रूहाब मेनन ने छत्तीसगढ़ की बेटी के साथ रेप किया ,प्रियंका गांधी अब तक चुप क्यों है? छत्तीसगढ़ कब आएंगी? प्रदेश में कांग्रेस की जिम्मेदारी है कि हिंदू महिलाएं सुरक्षित रहें मगर ऐसा हमेशा से होता है। हिंदू महिलाओं के साथ षड्यंत्र के तहत उत्पीड़न और शोषण बढ़ जाता है। इसकी जिम्मेदार कांग्रेस है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा, रायपुर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे, भाजपा नेत्री विश्वदिनी पांडेय ने एक प्रेस कांफ्रेस में यह आरोप लगाए।

इन्होंने सवाल करते हुए पूछा क्या इनके नेताओं के पास महिलाएं न जाएं

लक्ष्मी वर्मा ने कहा अभी भानुप्रतापपुर में उपचुनाव है। जहां कांग्रेस से महिला प्रत्याशी हैं लेकिन महिला की आबरु लूटने वाले को उसी चुनाव का सह प्रभारी बनाया गया है। कांकेर के हृस्ढ्ढ महासचिव रुहाब मेनन ने मदद देने के बहाने युवती को बुलाकर उसके साथ बलात्कार किया इससे बड़ा विश्वासघात क्या हो सकता है? क्या अब कोई महिला कांग्रेस नेता के पास काम लेकर न जाएं?।

इन घटनाओं को भी सिलसिलेवार बताया ब्यौरा

भाजपा नेत्रियों ने कहा कि अप्रैल २०२२ की ही घटना है छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के पंडरिया थाना क्षेत्र में अलीसान खान ने कवर्धा की युवती के साथ बलात्कार किया। अक्टूबर २०२२ पिछले महीने की ही बात है एक युवती वाहिद नामक व्यक्ति के साथ नया रायपुर जाती है लेकिन वह वापस जिंदा नहीं पहुंचती। वहां से उसकी लाश बरामद होती है। २०२० में डोंगरगढ़ की एक युवती ने बदमाशों के चंगुल से बच कर जो खुलासा किया चौंकाने वाला था जिसमें महिला और पुरुषों के एक गिरोह की जानकारी सामने आई जिसमें छत्तीसगढ़ की हिंदू महिलाओं को अपहरण कर एक लाख रु बेचा जाता था एवं इसके मुख्य आरोपी के रूप में सलमान खान, जुनेद खान और साजिदा-सैयद की गिरफ्तारी हुई। पिछली दिनों दल्लीराजहरा की युवती ने आदिल खान नामक व्यक्ति से शादी कर उत्पीड़न के बाद आत्महत्या कर ली। २०२० में ही छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में लव जिहाद का एक और मामला सामने आया जिसमें शादी का झांसा देकर निसार अहमद सिद्दीकी नामक व्यक्ति ने एक हिंदू महिला के साथ तीन साल तक बलात्कार किया साथ ही उसके साथ बर्बरता से मारपीट की थी।