मुद्दाें की तलाश में कांग्रेस! इधर, BJP नेता संजय श्रीवास्तव ने दिए ये तर्क

By : hashtagu, Last Updated : September 10, 2024 | 6:16 pm

रायपुर। कांग्रेस अपनी राजनीतिक जमीन को तलाशने के लिए भाजपा की सरकार (BJP government) आने के बाद कई बार प्रदर्शन कर चुकी है। इसके पीछे राजनीतिक जानकारों का तर्क है कि कांग्रेस (Congress) के जो दिग्गज चुनाव हार गए हैं, उन्हें अपनी पार्टी में वर्चस्व स्थापित करना है। इसके अलावा जनता के बीच कांग्रेस के एक मजबूत विपक्ष की भूमिका भी दिखानी है। ऐसे में कांग्रेस सक्रिय है। इसकी एक वजह यह भी है कि आगामी नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव।

Sanjay 2

  • गौरतलब है कि 2018 में 71 सीटों पर काबिज कांग्रेस साल 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में महज 35 सीटों पर सिमट गई। वहीं लोकसभा चुनाव में भी केवल 1 ही सीट मिली। खराब प्रदर्शन की वजह पिछली सरकार में सत्ता का केन्द्रीकरण, पार्टी में भितरघात और गुटबाजी को बताया गया था। प्रदेश में अब साल के अंत में नगरीय निकाय चुनाव होंगे। इसके लिए फिलहाल 3 महीने का वक्त बाकी है। पार्टी के वो नेता विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भी ज्यादा एक्टिव नहीं दिखे, वो अब पार्टी के प्रदर्शनों में फ्रंट फुट पर आकर लड़ रहे हैं।

बीजेपी महामंत्री संजय श्रीवास्तव बताते हैं – कांग्रेस के सारे बड़े नेता चुनाव हार गए हैं। अब इनमें अंतर्द्वद्व है। ये बदली हुई परिस्थिति में खुद को स्थापित करने के लिए वर्चस्व की लड़ाई लड़ रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस माहौल बनाने की कोशिश कर ही है लेकिन ये बीजेपी के खिलाफ ना जाकर, कांग्रेस के खिलाफ ही आपसी लड़ाई का कारण बनेगा।

यह भी पढ़ें : चक्रधर समारोह-2024 : अंतर्राष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी दिखाएंगे अपना जौहर