हार की फजीहत से बचने के लिए कांग्रेस आरोप लगा रही है- अनुराग अग्रवाल

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस का बयान साफ बताता है कि नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस

  • Written By:
  • Updated On - February 12, 2025 / 09:17 PM IST

  कांग्रेस चुनाव में विजय प्राप्त नहीं कर सकती इसलिए हार का बहाना तलाशना शुरू कर दिया है – अनुराग अग्रवाल

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल (State media co-incharge Anurag Aggarwal)ने कहा कि कांग्रेस का बयान साफ बताता है कि नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस हार मान चुकी है और अपनी हार की फजीहत से बचने के लिए आरोप लगा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपनी बहानों को सूचीबद्ध कर लेना चाहिए।

भाजपा प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल ने कहा कि ईवीएम कांग्रेस की हार(Congress defeat) का कारण है या मतदाता सूची कांग्रेस की हार का कारण है या सरकारी एजेंसिया कांग्रेस की हार का कारण है। अगर कांग्रेसी अपराध करेंगे तो सरकारी एजेंसी उन्हें गिरफ्तार करेगी। अगर कांग्रेस में दम है तो ईवीएम पर आरोप लगाने से पहले वह किसी आईटी एक्सपर्ट से ईवीएम को गलत साबित कर ले। कांग्रेसी अच्छे से जानते हैं कि सुप्रीम कोर्ट ने ईवीएम को 20 से ज्यादा बार सही सिद्ध किया है और रही बात चुनाव आयोग पर आरोप लगाने की तो न्यायालय का दरवाजा सबके लिए खुला है, अगर कांग्रेसियों को लगता है कि उनकी बातों में सच्चाई है तो वे न्यायालय जाय । वास्तव में जब से प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है विष्णु देव साय जी की सरकार में सांय सांय काम हो रहे हैं। महतारी वंदन से नारियों को मजबूत किया जा रहा है। किसानों को धान का बोनस देकर मजबूत किया जा रहा है। गरीबों को प्रधानमंत्री आवास दिया जा रहा है। जनता का साथ और विश्वास भाजपा के साथ है और कांग्रेस जानती है कि इस चुनाव में विजय प्राप्त नहीं कर सकती इसलिए आज से ही हार का बहाना तलाशना शुरू कर दिया है।

यहां भी पढ़ें:  केंद्रीय बजट में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की मूल अवधारणा–केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी