OM माथुर की मौजूदगी में कांग्रेस-JCCJ के कार्यकर्ता BJP में शामिल!

BJP के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर (Om Mathur) बस्तर संभाग के जिलों के दौरे पर हैं। आज बीजापुर (Bijapur) में उनकी मौजूदगी में कांग्रेस-JCCJ के...

बीजापुर। BJP के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर (Om Mathur) बस्तर संभाग के जिलों के दौरे पर हैं। आज बीजापुर (Bijapur) में उनकी मौजूदगी में कांग्रेस-JCCJ के कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल हुए। इसमें कांग्रेस 16 और जेसीसीजे के 14 कार्यकर्ता हैं। इन सभी का स्वागत करने के बाद उन्होंने भाजपा की सदस्यता दिलाई।

बताया जा रहा है कि ये सभी बीजेपी में शामिल होने कार्यकर्ता दोनों पार्टियों के सक्रिय रहे हैं। गौरतलब है कि OM माथुर का टॉरगेट बस्तर है। इसलिए वे लगातार बस्तर संभाग के सभी जिलों के विधानसभावार बैठकें ले रहे हैं। इसमें वे कार्यकर्ता और पदाधिकारियों फीडबैक भी ले रहे हैं। उनकी प्लानिंग है कि बूथ स्तर पर बस्तर के संगठन को मजबूत बनाना है।

BJP का दावा है कि आने वाले समय में और भी कांग्रेस के कार्यकर्ता भारी संख्या में बीजेपी में शामिल होंगे। क्योंकि भूपेश सरकार में कार्यकर्ताओं की साढ़े चार साल में कोई सुनवाई नहीं हुई। ऐसे में उन्होंने मन बना लिया है कि इस बार वे भाजपा की सरकार लाने के लिए काम करेंगे।

यह भी पढ़ें : रिटायर्ड IAS आलोक शुक्ला का सरकार बढ़ाएगी कार्यकाल!