लव जिहाद में फंसे कांग्रेस नेता आमिर सिद्धिकी
By : hashtagu, Last Updated : May 18, 2025 | 7:51 pm

दुर्ग। जिले में लव जिहाद(love jihad) का एक मामला सामने आया है। हिंदू युवती का 10 वर्षों तक दैहिक शोषण करने और मतांतरण(religious conversion) के लिए दबाव बनाने के आरोपित कांग्रेस नेता 35 वर्षीय आमिर सिद्धिकी को गिरफ्तार किया गया है। युवा कांग्रेस का प्रदेश महासचिव आमिर भिलाई के विधायक देवेंद्र यादव का करीबी माना जाता है। आरोपित को शनिवार सुबह 10.30 बजे न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी दुर्ग वीरेंद्र सिंह के न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया।
दस साल तक बनाए शारीरिक संबंध
पुलिस के मुताबिक पीडि़ता एक निजी कॉलेज में सहायक प्राध्यापक है। उसकी कांट्रेक्टर कालोनी भिलाई निवासी आमिर से कालेज के समय से जान-पहचान थी।
करीबी दोस्ती होने के बाद आरोपित ने युवती को शादी का प्रलोभन दिया। आरोपित ने पीडि़ता के साथ वर्ष 2015 से 2025 तक शारीरिक संबंध बनाए।
शादी के लिए बोलने पर आरोपित ने कहा कि तुमको हमारे धर्म में आना पड़ेगा। निकाह करना पड़ेगा। मैंने निकाह के लिए मना कर दिया।
दबाव डालने पर आरोपित ने गायत्री मंदिर मंदिर में शादी की। फरवरी 2022 को युवती के गर्भवती होने पर उसने उसे शादी करने का झूठा वादा किया और गर्भवात करा दिया।
कुछ दिन पहले युवती को पता चला कि आरोपित का किसी दूसरी युवती से निकाह होने वाला है, इस पर उसने उससे झगड़ा किया और शादी के लिए दबाव बनाया।
जब युवती शादी की जिद पर अड़ गई तो आरोपित ने उससे शादी करने से ही मना कर दिया। इसके बाद लड़की ने पद्मनाभपुर थाने में जाकर मामले की शिकायत दर्ज कराई।
मामले में पुलिस ने आरोपित आमिर सिद्धीकी के खिलाफ धारा 376 (2) (ढ), 313 क तहत अपराध दर्ज कर पकड़ा।
यह भी पढ़ें : अवैध संबंध में रही महिला को तलाक के पति के भरण-पोषण पाने का हक नहीं