कांग्रेस नेता ‘धर्मजीत सिंह’ ने ली BJP में entry!

By : madhukar dubey, Last Updated : January 21, 2023 | 9:41 pm

छत्तीसगढ़। मिशन 2023 विधानसभा को सफल बनाने के लिए BJP ने जनजाति अधिकार महासम्मेलन (Tribal Rights Convention) का आयोजन अंबिकापुर में किया है। जहां से एक बड़ी खबर आ रही है कि कांग्रेस नेता धर्मजीत सिंह ने भाजपा में इंट्री कर ली है। इसके अलावा आदिवासियों ने भी भारी संख्या में बीजेपी में प्रवेश किया है। इस सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह सहित अन्य बड़े नेता और पदाधिकारी शामिल हैं। बहरहाल, अभी धर्मजीत सिंह से सम्पर्क नहीं हो पाया है। वैसे कहा जा रहा है कि इनके कांग्रेस से जाने पर बड़ा प्रभाव पड़ेगा। बीजेपी का कहना है कि कांग्रेस के 4 साल में कोई काम नहीं हो पाया है। वहीं पार्टी के अधिकांश कार्यकर्ता भूपेश सरकार के कामकाज से असंतुष्ट भी हैं। यही कारण है कि अधिकतर लोग बीजेपी में शामिल हो रहे हैं। आने वाले समय में इसकी संख्या और भी बढ़ेगी।

ज्ञात हो कि नगर के कलाकेन्द्र मैदान में आयोजित भाजपा जनजाति अधिकार महासम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के साथ केंद्रीय राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, संगठन सह प्रभारी नितिन नवीन, केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह, राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम सहित कई दिग्गज नेता शामिल हुए. आयोजन में बड़ी संख्या में अंचल के आदिवासी जुटे हैं।