कांग्रेस विधायक ‘अनिता योगेंद्र शर्मा’ ने जल जीवन मिशन पर ‘पूछे’ सवाल

By : madhukar dubey, Last Updated : March 22, 2023 | 9:54 pm

रायपुर। विधानसभा में कांग्रेस विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा (MLA Anita Yogendra Sharma) ने उठाया जल जीवन मिशन का मुद्दा उठाया। उन्होंने Phe मंत्री रुद्र गुरु से सवाल किया 2021- 22, 2022- 23 जल जीवन मिशन (Jal Jeevan Mission) के अंतर्गत रायपुर जिले में कितनी बजट राशि का आवंटन किया गया। कितनी राशि के वर्क आर्डर जारी किए गए। विधानसभावार की जानकारी दें।

जवाब में मंत्री रूद्र गुरु ने कहा- जिलेवार बजट का आवंटन नहीं किया जाता। जिले वार खर्च के लिए आहरण सीमा जारी की जाती है। रायपुर जिले में जल जीवन मिशन के तहत 8,32,400 लाख वर्ष 2022- 23 में 17539.60 लाख राशि का आहरण सीमा जारी की गई। कुल 46533.55 लाख के वर्क ऑर्डर जारी किए गए।