भानुप्रतापपुर सीट पर MLA प्रत्याशी के नाम पर कांग्रेस असमंजस में, पढि़ए इसकी वजह

By : madhukar dubey, Last Updated : November 14, 2022 | 9:09 pm

दिवंगत विधायक मनोज मंडावी की पत्नी का नाम लगभग तय, लेकिन कुछ अड़चनें भी

छत्तीसगढ़। कांकेर जिले की भानुप्रतापपुर विधानसभा उप चुनाव के लिए अभी छत्तीसगढ़ कांग्रेसी कमेटी असमंजस में है। लेकिन आज प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजीव भवन में बैठक की। सूत्रों के मुताबिक दिवंगत विधायक मनोज मंडावी की जगह खाली इस सीट पर होने वाले उप चुनाव के लिए पार्टी को कुल 13 दावेदारों के नाम मिले थे। इनकी राजनीतिक सक्रियता को परखने के लिए पार्टी ने पर्यवेक्षकों को भेजा था। इनकी रिपोर्ट पर कांग्रेस ने 3 लोगों के नामों को हाईकमान को भेज दिया है।

इसमें दिवंगत विधायक मनोज मंडावी की पत्नी सावित्री मंडावी और कांकेर से लोकसभा लड़ने वाले वीरेश ठाकुर सहित एक अन्य नाम है। लेकिन इधर, एक अड़चन संगठानिक रूप से सावित्री मंडावी के नाम है। क्योंकि वे सीधे पार्टी से नहीं जुड़ीं हैं। वे सरकारी नौकरी में है, वैसे स्वैछिक सेवानिवृत्त के लिए उन्होंने आवेदन दे दिया है। संगठन का तर्क है कि कांकेर में 3 विधानसभा है। जहां कांकेर विधायक शिशुपाल भी पूर्व में अधिकारी थे। इसके अलावा अंतागढ़ से विधायक अनूप नाम भी सेवानिवृत्त हैं। ऐसे में अगर सावित्री मंडावी भी सरकारी सेवा से राजनीति में आती हैं और चुनाव में इन्हें टिकट मिलता है तो कार्यकर्ताओं में क्या हासिल होगा। इस मुद्दे पर अभी जिला स्तर के संगठन में सहमति नहीं बन सकी है।

इधर प्रदेश कमेटी की नजर सहानुभूति लेने की है

बहरहाल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी यह चाह रही है दिवंगत मनोज मंडावी की पत्नी सावित्री मंडावी को टिकट देना चाह रही है। क्योंकि मनोज मंडावी की राजनीतिक जमीन का फायदा इनकी पत्नी को मिलेगा। इनके प्रति यहां के लोगों में साहनुभूति है। इसके चलते विरोधी पार्टी भी यहां कांग्रेस की घेराबंदी नहीं कर पाएगी। वैसे यह माना जा रहा है कि दिवंगत मनोज मंडावी की लोकप्रियता और उनकी छवि का पूरा फायदा सावित्री मंडावी को ही टिकट देने में मिलेगा। वैसे सूत्रों के मुताबिक टिकट सावित्री मंडावी को मिलने की संभावना है।

प्रदेश चुनाव समिति में इन 14 लोगों के नाम सामने आए

कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रभारी महामंत्री अमरजीत चावला मौजूद रहे। चुनाव समिति भानुप्रतापपुर से पार्टी उम्मीदवारी के १४ दावेदारों में सावित्री मंडावी, राजेंद्र सलाम, जीवन राम ठाकुर, ठाकुर राम कश्यप, धनीराम धुर्वा, विजय ठाकुर, हेमंत कुमार ध्रुव, बीरेश ठाकुर, ललित नरेटी, सुनाराम तेता, राजेश पोटाई, तुषार ठाकुर और अनिता उइके हैं।