मणिपुर की घटना पर ‘कांग्रेस’ का PM मोदी को फटकार! सुशील बोले -शर्म नहीं आनी चाहिए आपको…

मणिपुर में दो महिलाओं (Two Women in Manipur) को नग्न घुमाकर उनके साथ गैंगरेप के बाद हत्या कर दी गई। जिसे लेकर आज प्रदेश कांग्रेस के संचार ....

  • Written By:
  • Updated On - July 20, 2023 / 03:38 PM IST

छत्तीसगढ़। मणिपुर में दो महिलाओं (Two Women in Manipur) को नग्न घुमाकर उनके साथ गैंगरेप के बाद हत्या कर दी गई। जिसे लेकर आज प्रदेश कांग्रेस के संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला (Sushil Anand Shukla) ने कहा मणिपुर में जो कुछ हुआ है, उससे पूरे के देश के सिर को शर्म से झुका दिया है। कहां मर गई प्रधानमंत्री जी आपकी गैरत, हमारी माताओं-बहनों के साथ इतनी ज्यादा निर्जल व्यवहार किया गया! इतना क्रूर व्यवहार किया गया। मणिपुर को इस स्तर तक लाने के लिए जिम्मेदार कौन है। कहा-प्रधानमंत्री जी आपका मौन जिम्मेदार है, आपकी अर्कमण्यता जिम्मेदार है, आपका कुशासन जिम्मेदार है, आपकी अक्षमता जिम्मेदार है।

यदि आपमे तनिक भी साहस बचा है तो तत्काल अपने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे। आज देश की देश की जनता अपने आपको शर्मिंदगी महसूस कर रही है। हमारे देश में यत्र नारी पूज्यते तत्र रम्यते देवता माना जाता है। वहां पर महिलाओं को नंगा किया गया। उनके साथ बलात्कार किया गया। उनकी रैली निकाली गई, कहां है गैरत प्रधानमंत्री जी। कहां है, आरएसएस, कहां चले आरएसएस के 72 हजार। कहां चली गई आरएसएस की नैतिकता, कहां है भारतीय जनता पार्टी की डिफेंस पर बोलने वाली। क्या सारे के सारे नरेंद्र मोदी के चाटुकार बने रहेंगे और इस प्रकार की अर्कमण्यता दिखाते रहेंगे। शर्म आनी चाहिए।

यह भी पढ़ें : सदन से अब Twitter पर ‘रमन’ का PDS पर हल्ला बोल! लिखा चावल चोर…