कांग्रेस पहले खुद के ‘गिरेबां’ में झाकें, कैसे ‘छत्तीसगढ़’ को लूटा-संजय श्रीवास्तव ने कसे तंज

भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी

  • Written By:
  • Updated On - April 5, 2024 / 09:55 PM IST

  • पीएम मोदी के नेतृत्व में 2029 तक भारत विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बन जाएगा
  • पहले यूपीए की सरकार में देश की अर्थव्यवस्था मंदी की मार झेल रही थी

रायपुर। भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव (BJP General Secretary Sanjay Srivastava) ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज (Congress State President Deepak Baij) के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 10 वर्ष के कार्यकाल के बारे में तथ्यहीन और अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी प्रधानमंत्री मोदी के 10 साल के कार्यकाल में हुए ऐतिहासिक कार्यों को हजम नहीं कर पा रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है सन 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाना है। इस लक्ष्य के साथ पीएम मोदी एक संकल्प के साथ मिशन में जुटे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत यूनाइटेड किंगडम को पछाड़कर विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। अब संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन, जापान और जर्मनी की ही अर्थव्यवस्था भारत से बड़ी है और 2029 तक भारत को विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनाना मोदी जी का लक्ष्य है। यूपीए सरकार ने रक्षा के क्षेत्र में 10 साल में मात्र 4 हजार करोड़ के हथियार का निर्यात किया था। पीएम मोदी के 10 साल में 83 हजार करोड़ का रक्षा क्षेत्र में निर्यात करने वाला भारत बन गया है।

भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में 25 करोड़ से ज्याद युवाओं को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तरीके से विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर मिले हैं। यूपीए की सरकार में गरीबी, बेरोजगारी और महंगाई का दंश झेल रहे देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उबारने का काम किया है। आज तमाम विदेशी कंपनियां भारत में अपने उद्योगों को लगा रही है। जिससे बेरोजगारों को रोजगार मिल रहा है।

  • उन्होंने कहा कि कांग्रेसी हमेशा आधारहीन और अनर्गल प्रोपोगंडा के तहत मोदी सरकार का दुष्प्रचार करते हैं। लेकिन इनके झूठ की पोल नीति आयोग की रिपोर्ट खोल रही है कि पीएम मोदी के कार्यकाल में मात्र 9 साल में ही 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। कांग्रेसियों को सच्चाई बतानी चाहिए कि छत्तीसगढ़ में भी करीब 40 लाख से अधिक लोग गरीबी के दुष्चक्र से बाहर निकले हैं। इन 10 वर्षों में छत्तीसगढ़ के भी 40 से 60 लाख लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। इसके पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाएं ही है।

भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के भ्रष्टाचार और कुशासन के चलते छत्तीसगढ़ की जनता डबल इंजन की सरकार बनाने जा रही है। विधानसभा चुनाव के बाद लोकसभा चुनाव में भी मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा को वोट देंगे। इस बार 11 की 11 लोकसभा सीटें जीतेंगे। इस सच्चाई को कांग्रेस जान चुकी है, इसलिए ये अब पीएम मोदी के कार्यकाल के बारे में दुष्प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने 18 लाख गरीबों के प्रधानमंत्री आवास को बनने से रोकने का काम भूपेश बघेल की पूर्ववर्ती सरकार ने किया था। इसके विरोध में उनके ही सरकार के मंत्री टीएस सिंहदेव जी ने इस्तीफा दे दिया था। क्योंकि उनकी पीड़ा थी, गरीबों के साथ भूपेश बघेल बड़ा धोखा दे रहे है। वहीँ महज तीन माह में ही विष्णुदेव साय की सरकार ने मोदी की सभी गारंटियों को पूरा किया। महिलाओं को सबसे बड़ा धोखा तो भूपेश बघेल की सरकार ने दिया। उन्होंने विधवा महिलाओं को 500 पेंशन का वादा भी पूरा नहीं सकी।

  • हाथ में गंगा जल लेकर सौगंध खाने वाली कांग्रेसी शराबबंदी के वादे से ही मुकर गई। इतना ही नहीं शराब में हजारों करोड़ों का घोटाले को अंजाम दे डाला। कांग्रेस ने सबको ठगा है, चाहे वह युवा हो या महिलाएं। भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री रहते हुए महादेव सट्टा एप के जरिए युवाओं का भविष्य अंधकारमय कर दिया। पीएससी भर्ती परीक्षा में प्रदेश के युवाओं के बजाए कांग्रेसियों ने अपने संबंधियों को डिप्टी कलेक्टर बनाने का काम किया। अब जब विष्णुदेव सरकार इन घोटालों की जांच करा रही है तो अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : कांग्रेस की खुद अपनी ‘कोई’ गारंटी नहीं रही, वो जनता को ‘गारंटी’ दे रही हैं! शिवरतन शर्मा के सियासी तीर

यह भी पढ़ें : कांग्रेस का चुनावी घोषणापत्र ‘सफेद झूठ’ का एक और मायावी दस्तावेज–किरण सिंह देव का वार

यह भी पढ़ें :सुरेजेवाला ने जो ‘हेमामालिनी’ के लिए जो कहा क्या ‘सोनिया गांधी’ के लिए वैसा कह सकते है-लक्ष्मी राजवाड़े