‘मंत्री डहरिया’ को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सौंपा ‘सामूहिक’ इस्तीफा!

चुनावी साल में जिले की कांग्रेस पार्टी (congress party) में नाराजगी दिखने लगी है।

  • Written By:
  • Updated On - May 4, 2023 / 06:21 PM IST

सूरजपुर (Surajpur)।  चुनावी साल में जिले की कांग्रेस पार्टी (congress party) में नाराजगी दिखने लगी है।बताया जा रहा है कि यहां ब्लॉक अध्यक्ष की कार्यशैली से नाराज होकर 70 कार्यकर्ताओं ने सामूहिक इस्तीफा दिया है। इसके बाद से कांग्रेस में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि यह इस्तीफा नगरीय प्रशासन एवं प्रभारी मंत्री शिवकुमार डहरिया को सौंपा। क्योंकि वे इस समय जिले के दौरे पर हैं। इस दौरान भटगांव विधानसभा के 70 कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मंत्री डहरिया को सामूहिक इस्तीफा सौंपा है। बताया जा रहा है कि कार्यकर्ता लम्बे समय से ब्लाक अध्यक्ष की कार्यशैली से नाराज थे। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने अपनी प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया है।