ED कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस का कल चक्का जाम: 33 जिलों में आर्थिक नाकेबंदी, रायपुर में नेशनल हाईवे जाम
By : dineshakula, Last Updated : July 21, 2025 | 5:29 pm
By : dineshakula, Last Updated : July 21, 2025 | 5:29 pm
रायपुर : छत्तीसगढ़ कांग्रेस (Congress) ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई के खिलाफ सोमवार को प्रदेशभर में चक्का जाम करने का ऐलान किया है। कांग्रेस यह विरोध प्रदर्शन पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के विरोध में कर रही है। कांग्रेस ने बताया कि मंगलवार को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक प्रदेश के हर जिले के मुख्यालयों में सड़क जाम कर प्रदर्शन किया जाएगा।
इस आंदोलन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव सहित कई बड़े नेता शामिल होंगे। रायपुर जिले में वीआईपी चौक के पास नेशनल हाईवे को जाम किया जाएगा, साथ ही धरसींवा में भी हाईवे पर चक्का जाम कर प्रदर्शन होगा।
छत्तीसगढ़ में न्याय की हुंकार
‘आर्थिक नाकेबंदी एवं चक्काजाम’
22 जुलाई, मंगलवार
दोपहर 12 से 02 बजे तक pic.twitter.com/PBbCCMllbC— INC Chhattisgarh (@INCChhattisgarh) July 21, 2025
कांग्रेस का आरोप: विपक्षी नेताओं को निशाना बनाना
कांग्रेस का आरोप है कि केंद्र सरकार ED जैसी संस्थाओं का दुरुपयोग कर विपक्षी नेताओं को निशाना बना रही है और उन्हें डराने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि शराब घोटाले के नाम पर चल रही जांच का असली मकसद कांग्रेस को कमजोर करना है।
कांग्रेस का कहना है कि पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को साजिश के तहत झूठे आरोपों में फंसाया गया है। इस चक्का जाम के दौरान जिलों में प्रमुख सड़कों, चौराहों और व्यापारिक क्षेत्रों में यातायात रोका जाएगा, और कांग्रेस के बड़े नेता भी इस आंदोलन में शामिल होंगे।
छत्तीसगढ़ के जल जंगल जमीन और खनिज संसाधनो की अपने उद्योगपति मित्रों को सौंपने के लिए जिस प्रकार भाजपा केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है उसके खिलाफ छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की न्याय की हुंकार pic.twitter.com/tMvo3Gk6fI
— INC Chhattisgarh (@INCChhattisgarh) July 21, 2025
रायपुर जिला अध्यक्ष गिरीश दुबे ने बताया कि रायपुर के मैग्नेटो मॉल के सामने नेशनल हाईवे को जाम किया जाएगा। इसके साथ ही रायपुर जिला ग्रामीण कांग्रेस के कार्यकर्ता धरसींवा में भी बड़ी संख्या में चक्का जाम करेंगे।