कांग्रेस का ‘प्रदर्शन’ खुद को जीवित ‘रखने’ की कोशिश! संजय श्रीवास्तव ने दे ‘डाली’ बड़ी नसीहत…VIDEO

By : hashtagu, Last Updated : July 24, 2024 | 3:00 pm

रायपुर। कांग्रेस के विधानसभा घेराव (Congress assembly siege) को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय श्रीवास्तव (Senior BJP leader Sanjay Srivastava) ने जोरदार हमला बोला। और उन्हाेंने कांग्रेस को एक बड़ी नसीहत देते हुए कहा कि कांग्रेस आज जिस तरीके से मुद्दों के आभाव में विधानसभा का नाकामयाब प्रदर्शन करने जा रही है, वह पूरी तरह से असफल है। क्योंकि कांग्रेस के पास मुद्दों का बड़ा अाभाव है।  इसलिए पहले कांग्रेस को विधानसभा और लोकसभा चुनाव में जनता ने उनके नेताओं की काली करतूतों की वजह से सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इसलिए पहले हार की समीक्षा कांग्रेस को करनी चाहिए।

  • संजय श्रीवास्तव ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल को आम जनता के बीच में अगर विश्वास हासिल करना है तो उन्हें, इमानदारी के साथ काम करने की आवश्यकता है। कहा, जो कांग्रेस विधानसभा और लोकसभा चुनाव में बुरी तरह से हारी है। उसकी समीक्षा करने की ताकत अब कांग्रेस में नहीं रह गई और बीजेपी के सरकार को बदनाम करने के लिए एक नाकामयाब प्रदर्शन कर रही है। कहा-मेरा मानना है कि अगर किसी दल को जनता के बीच स्थापित होना है तो उसे जनता के मुद्दों को लेकर काम करे। लेकिन उन मुद्दों से पहले कांग्रेस पहले अपने घर को ठीक करे, जिसके ताकत से वह संघर्ष करना चाहती है।

अाज कांग्रेस में इतनी फूट है, कोई नेता एक दूसरे का चेहरा देखना पसंद नहीं करता है। ये कांग्रेसी एक परिवार के चलने वाले हैं। गांधी परिवार की चाटुकारिता करके अपनी राजनीति चमकाने वाले लोग, आम जनता के मुद्दों पर कोई संघर्ष नहीं करते हैं। और यही कारण रहा जब भूपेश बघेल जी सरकार में थे, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बदनाम करने का प्रयास किया और जनता ने भूपेश को ही बदनाम कर सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा दिया। कहा, कांग्रेस का जो आज का प्रदर्शन है वह इसलिए है कि कांग्रेस जीवित है, ऐसा संदेश देने के लिए है।

  • उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सिर्फ एक परिवार के सहारे चलने वाली एक असफल राजनीतिक पार्टी है। कांग्रेस में सभी गांधी परिवार की चाटुकारिता में ही लगे रहते हैं। उन्हें जनता के हितों से कोई सरोकार नहीं है। उनका काम ही है जनता में दुष्प्रचार करना और लोगों को बरगलाकर वोट लेना। इसके बाद कांग्रेस क्या करती है, यह सबने देखा है कि 5 साल तक कांग्रेस की सरकार ने सिर्फ जनता को लूटने और ठगने का काम किया है। आज कांग्रेस मुद्दाविहीन पार्टी है, इसलिए आज का प्रदर्शन असफल ही माना जाएगा।

यह भी पढ़ें : ‘नॉलेज बेस्ड सोसायटी’ का बड़ा फंडा! जानिए, विष्णुदेव सरकार की यह ‘बेजोड़’ योजना