शपथ के बाद दीपक बैज बोले, ‘कका अभी जिंदा हैं’, भूपेश हैं तो भरोसा हैं !

By : madhukar dubey, Last Updated : July 15, 2023 | 6:59 pm

छत्तीसगढ़। प्रदेश प्रभारी बनने के बाद दीपक बैज (Deepak Baij) ने अपने पद के लिए शपथ ले लिया है। बता दें कि दीपक बैज राजीव भवन पहुंचे जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया। जिसके बाद उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष पद लिए शपथ ग्रहण किया। वहीं राजीव भवन पहुंचने के बाद दीपक बैज को लडुओं में तौला गया है।

पदभार ग्रहण समारोह में सीएम भूपेश बघेल और पूर्व पीसीसी चीफ मोहन मरकाम (Former PCC Chief Mohan Markam) समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण सम्मिलित हुए। नव नियुक्त प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने अपने “पदभार ग्रहण समारोह” में उपस्थित कांग्रेस जनों को संबोधित किया और एक बार पुनः छत्तीसगढ़ में प्रचंड बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए पूरी ताकत झोंकने की बात कही।

बैज ने कहा कि भाजपा में अगर हिम्मत है तो प्रधानमंत्री मोदी के चेहरे पर छत्तीसगढ़ में चुनाव लड़कर दिखाये। कांग्रेस 2023 का चुनाव मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के चेहर पर लड़ेगी।

दीपक बैज ने कहा कि आप लोगो ने ऐतिहासिक स्वागत किया। हमारे कार्यकर्ताओं और नेतागण के इरादे को बरसता पानी भी डिगा नहें सका।  सत्ता और संगठन दोनों अलग अलग है। सत्ता और संगठन में तालमेल होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य और मिशन 2023 और मिशन 75 प्लस हासिल करना है। झूठ और फरेब की राजनीति को उखाड़ फेकना है। बैज ने कहा कि इतना बड़ा पार्टी चलना है तो 100 में से 1 में गलती हो तो छोटा भाई समझकर डांट देना।

पदभार ग्रहण करने के बाद दीपक बैज ने क्या कहा, 3 पॉइंट में पढ़िए..

  • गाड़ी के दो चक्के हैं सत्ता और संगठन। इन दोनों में सामंजस्य बनाना पड़ेगा। हमारा लक्ष्य 2023 है। झूठ के खिलाफ खड़ा होना है।
  • केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ का पैसा और उसका हक रोका है। पिंजरे के तोते को भेजकर डराने की कोशिश की गई। लेकिन भूपेश बघेल डरने वाले नहीं है। कका अभी जिंदा हैं। भूपेश है तो भरोसा है।
  • मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के चेहरे और सीनियर नेताओं के चेहरे पर चुनाव लड़ेंगे। बीजेपी कभी कहती है, कमल के चेहरे पर चुनाव लड़ेंगे। लेकिन परदे के पीछे प्रधानमंत्री के चेहरे पर चुनाव लड़ रहे हैं। अगर हिम्मत है तो पीएम मोदी के चेहरे पर छत्तीसगढ़ में चुनाव लड़कर दिखाएं।

यह भी पढ़ें : अरुण साव बोले, घोषणा पत्र समिति छत्तीसगढ़ के जन आकांक्षाओं को ध्यान में रख कर करेगी काम’