साय सरकार में ग्रामीण क्षेत्रों का विकास करना सर्वोच्च प्राथमिकता– डिप्टी सीएम विजय शर्मा

By : hashtagu, Last Updated : September 29, 2024 | 8:46 pm

  • उपमुख्यमंत्री  शर्मा ने गांव के विकास के लिए लगाई सौगातों की झड़ी कबीरधाम जिले में विभिन्न निर्माण कार्यो, क्षेत्र विकास के लिए 1 करोड़ 91 लाख 50 हजार रुपये की घोषणा
  • महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में महतारी सदन की होगी स्थापना
  • उप मुख्यमंत्री  शर्मा ने ग्रामवासियों की मांग, समस्या और शिकायतों को सुनकर तत्काल अनेक मांगों को किया पूरा
  • रायपुर, 29 सितंबर 2024-उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा(Deputy Chief Minister Vijay Sharma) ने आज कबीरधाम जिले के कवर्धा विकासखंड के ग्राम गंगापुर, नवघटा, मोहगांव खैरझिटी कला, बानो, कोको, छाटा और ग्राम दलपुरवा मे ग्रामीणवासियों से जनसंपर्क कर सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की मांग, समस्या और शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना और उनके अनेक मांगों को तत्काल पूरा करते हुए 01 करोड 91 लाख 50 हजार रूपए के विकास कार्यों (development work)की घोषणा की। उपमुख्यमंत्री  शर्मा ने ग्रामवासियों की मांग पर विभिन्न विकास कार्यो की सौगात दी। उपमुख्यमंत्री  शर्मा ने बिजली और राजस्व के प्रकरणों के तत्काल निराकरण के लिए अधिकार।