डॉक्टर रमन सिंह का ऑपरेशन सफल! CM ‘विष्णुदेव साय’ ने कहा-अब वे पूर्णतः स्वस्थ हैं
By : hashtagu, Last Updated : March 27, 2024 | 2:59 pm

रायपुर। विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह (Assembly Speaker Raman Singh) की सर्जरी हुई है। सर्जरी के बाद अब रमन सिंह पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं। खुद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (Chief Minister Vishnudev Sai) ने उनके पूर्णत: स्वस्थ्य होने की सूचना सोशल मीडिया के जरिये दी है। दरअसल पिछले कुछ दिनों से पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह स्लिप डिस्क की समस्या से जूझ रहे थे।
- जानकारी के मुताबिक रमन सिंह ने मुंबई के स्पेशलिस्ट डाक्टरों से चेकअप कराया था, जिसमें डाक्टरों ने उन्हें सर्जरी की सलाह दी थी। पिछले दिनों ही उनके स्लिप डिस्क का आपरेशन हुआ है, अब सर्जरी के बाद पूर्व मुख्यमंत्री व विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं।
जल्द ही रमन सिंह वापस भी रायपुर लौट आयेंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रमन सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए सोशल मीडिया हैंडल X पर पोस्ट किया है।
उन्होने लिखा है… विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय डॉ. रमन सिंह जी के स्वास्थ्य लाभ की सुखद सूचना प्राप्त हुई है। अब वे पूर्णतः स्वस्थ हैं। प्रभु श्रीराम से उनके उत्तरोत्तर उत्तम स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।
आपकी मंगलकामनाओं के लिए आभार माननीय मुख्यमंत्री श्री @vishnudsai जी।
मेरा स्वास्थ्य अब पूर्णतः ठीक है, शीघ्र ही मैं रायपुर पहुँचकर छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा में पुनः समर्पित रहूँगा। https://t.co/pyf9YbyqCV— Dr Raman Singh (@drramansingh) March 27, 2024
यह भी पढ़ें : चुनावी रणभेरी : X पर BJP ने छेड़ा कांग्रेस लोस प्रत्याशी ‘देवेंद्र यादव’ के खिलाफ कार्टून वार!