डॉक्टर रमन सिंह ने छोड़े सियासी तीर! कहा-केजरीवाल भाजपा की चिंता छोड़ दें…VIDEO

पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देतेे हुए कहा

  • Written By:
  • Updated On - May 11, 2024 / 09:47 PM IST

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह (Dr. Raman Singh) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Chief Minister Arvind Kejriwal) के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देतेे हुए कहा, जेल से निकलने के बाद अरविंद केजरीवाल भाजपा की चिंता छोड़कर अपने संगठन को देखें तो बेहतर होगा। कहा कि मुझे भाजपा ने 15 साल तक मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी दी और आज विधानसभा अध्यक्ष के पद का निर्वहन कर रहा हूँ।

  • उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान जी भाजपा में सबसे अधिक समय तक मुख्यमंत्री रहे और अब सांसद का चुनाव लड़ रहे हैं और उन्हें केंद्र में बड़ा दायित्व मिलेगा। जहां तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी पर सवाल उठा रहे हैं तो मेरा कहना है कि योगी आदित्यनाथ जी की जहाँ तक बात जी की है तो उनके नेतृत्व पर पूरे उत्तरप्रदेश को अटूट विश्वास है। इसलिए अरविंद केजरीवाल जी भाजपा की चिंता छोड़कर अपने संगठन को देखें तो बेहतर होगा।

यह भी पढ़ें : CM विष्णुदेव साय बोले, झारखंड के खूंटी ‘लोकसभा’ में मेरा नानी घर…VIDEO

यह भी पढ़ें :नाना पटोले के बयान पर पीएम मोदी का वार, कहा- राष्ट्रपति मुर्मू ने किए रामलला के दर्शन, तो कांग्रेस नेता ने की शुद्धिकरण की बात

यह भी पढ़ें : बिहार में चौथे चरण का चुनावी शोर थमा, पांच सीटों पर 55 प्रत्याशियों की किस्मत का होगा फैसला