CM विष्णुदेव साय बोले, झारखंड के खूंटी ‘लोकसभा’ में मेरा नानी घर…VIDEO
By : hashtagu, Last Updated : May 11, 2024 | 9:30 pm
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (Chief Minister Vishnudev Sai) छत्तीसगढ़ के लोकसभा चुनाव में आपार जनसमर्थन जुटाने के बाद अब झारखंड (Jharkhand) के सियासी रण में विरोधी पार्टियाें पर जमकर निशाना साध रहे हैं। इसके साथ ही देश को बचाने और भ्रष्टाचार मिटाने के लिए पीएम मोदी को 400 पार सीट पार के साथ तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने की अपील जनता से कर रहे हैं।
- उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान झारखंड के मनोहरपुर में आयोजित चुनावी सभा में कहा कि आज मैं अपने ननिहाल प्रदेश में आया हूँ। झारखंड के खूंटी लोकसभा के कोडेक प्रखंड में मेरा नानीघर है। मेरी दादी भी झारखंड से आई थीं।मेरे मामा लोग आज भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं।
आज मैं अपने ननिहाल प्रदेश में आया हूँ। झारखंड के खूंटी लोकसभा के कोडेक प्रखंड में मेरा नानीघर है। मेरी दादी भी झारखंड से आई थीं।
मेरे मामा लोग आज भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं। pic.twitter.com/fFR00H5ZGU
— Vishnu Deo Sai (Modi Ka Parivar) (@vishnudsai) May 10, 2024
यह भी पढ़ें : बिहार में चौथे चरण का चुनावी शोर थमा, पांच सीटों पर 55 प्रत्याशियों की किस्मत का होगा फैसला
यह भी पढ़ें : पीएम मोदी के नामांकन को भव्य बनाने के लिए शाह और योगी पहुंचे काशी




