कांग्रेस के राज में व्यक्ति मर जाता था, उसके बाद भी न्याय नहीं मिलता था-रामू रोहरा

By : hashtagu, Last Updated : September 16, 2024 | 12:22 am

  • कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट के बयान पर कानून व्यवस्था के बयान पर बोले भाजपा प्रदेश महामंत्री
  • जो कांग्रेस पार्टी अपराधियों की संरक्षक है वो कानून व्यवस्था पर भाजपा को ज्ञान न दे :रामू रोहरा
  • रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री जगदीश (रामू) रोहरा (State General Secretary Jagdish Rohra) ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट (Congress state in-charge Sachin Pilot) के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में कानून-व्यवस्था की स्थिति में निरंतर सुधार आया है और सुशासन का युग प्रारंभ हुआ है। आने वाले समय में प्रदेश की भाजपा सरकार प्रदेश को सच्चे अर्थों में शांति, सुरक्षा और सम्मान के साथ जीवन जीने का पूरा अवसर मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध है। रोहरा ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ अनर्गल प्रलाप करने से पहले पायलट को उन राज्यों पर नजर दौड़ानी चाहिए चाहिए जहाँ कांग्रेस और घमंडिया गठनंधन की सरकारें हैं और वहाँ के बुरे हालात पर उनकी जुबान ताले से चिपकी पड़ी है।

    भाजपा प्रदेश महामंत्री रोहरा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के राज में कानून-व्यवस्था का रोज जिस तरह चीरहरण हो रहा था, प्रदेश की मासूम-अबोध बच्चियों से लेकर वृद्ध महिलाओं की अस्मत वहशी दरिंदे रोज रौंद रहे थे, हत्या, सामूहिक हत्या, मारपीट, चाकूबाजी, अपहरण, प्रदेश की बहन-बेटियों की तस्करी जैसे अपराध घट रहे थे, लेकिन कांग्रेस के प्रदेश से लेकर केंद्रीय नेताओं ने अपने मुँह में दही जमा रखा था और अब सत्ता छिन जाने के बाद कांग्रेसियों को प्रदेश की कानून-व्यवस्था का होश आया है! श्री रोहरा ने कहा कि जिस कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनकी सरकार के मंत्री अपने शासनकाल में अपराधियों-आरोपितों को सरेआम निर्लज्जतापूर्वक संरक्षण दे रहे थे, उनकी वकालत करते फिर रहे थे, तब कांग्रेस नेताओं को कानून-व्यवस्था के लिए इतनी पीड़ा क्यों नहीं हुई? प्रदेश की भाजपा सरकार के राज में आज जब कांग्रेसियों के काले चिठ्ठे सरेआम हो रहे हैं, तब कांग्रेसी रोना-धोना मचा रहे हैं, जेल में घोटाले के आरोपी से मिलने के लिए बेचैन हो रहे हैं और नहीं मिल पाने पर बिफर रहे हैं। श्री रोहरा ने कहा कि प्रदेश की राजनीति का अपराधीकरण और अपराधियों का राजनीतिकरण तो कांग्रेस ने किया है, फिर रो-धोकर कांग्रेसी अपने धत्कर्मों का ठीकरा भाजपा पर किस नैतिकता से फोड़ रहे हैं?

    भाजपा प्रदेश महामंत्री रोहरा ने कहा कि कानून-व्यवस्था के मामले में कुछ भी बोलने की नैतिकता अब कांग्रेस में कतई शेष नहीं रह गई है। कांग्रेस की पिछली प्रदेश सरकार के पाँच सालों के शासनकाल में हर वर्ग के लोगों के साथ होने वाले अपराध अपनी चरम सीमा को लांघ चुके थे। महिलाओं के नाम पर घड़ियाली आँसू बहाती कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी इस बात का जवाब दें कि भूपेश सरकार में मंत्री रहे शिव डहरिया को कांग्रेस शासनकाल में महिलाओं के साथ होने वाला दुष्कर्म मामूली और छोटी घटना क्यों लगता था?

    अपने पूर्व मुख्यमंत्री बघेल से उत्तर मांगें कि महिलाओं के साथ हुए अनाचार होने के बाद एफआईआर दर्ज कराने के लिए आत्महत्या तक के लिए पीडिता और उनके परिजनों को क्यों मजबूर होना पड़ता था? इसके जिम्मेदार कौन था? क्यों महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करने वाले नेता दंड भुगतने के बजाय पुरस्कृत किए जाते रहे? श्री रोहरा ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल के पिछले साल के जनवरी-जून के कालखंड का और भाजपा शासनकाल के इसी अवधि के कालखंड का आँकड़ा देख लें तो पायलट हैरान रह जाएंगे कि भाजपा के राज में न केवल अपराध आधे रह गए, अपितु अपराधों, तस्करी आदि मामलों में कार्रवाई कांग्रेस राज के मुकाबले लगभग ड्यौढ़ी से दुगुनी ज्यादा हुई है।

    यह भी पढ़ें :भाजपा सदस्यता अभियान में प्रत्येक मंडल इकाई में 200 से अधिक सक्रिय सदस्य बनाए जाएंगे : नवीन

    यह भी पढ़ें :X story : बीजेपी का NSUI के बहाने कांग्रेस पर वार! कहा-आकाओं की शह पर…

    यह भी पढ़ें :गडकरी के पीएम ऑफर बयान पर सीएम साय ने कहा-आलाकमान तय करता है जिम्मेदारी

    यह भी पढ़ें : कवर्धा में बवाल : सरपंच को जिंदा जलाया…बंधकर बनाकर घर में लगाई आग…तीन की हालत गंभीर

    यह भी पढ़ें :अखिर कब तक होती रहेगी अंधविश्वास में हत्याएं, पढ़ें, दिल दहला देने वाली घटना