सदन में ‘हाथियों’ के हमले की गूंज!, पढ़ें, ‘सवाल-जवाब’

विधानसभा (Assembly) में आज हाथी के हमले का मुद्दा गूंजा। प्रश्नकाल के दौरान सदन में कटघोरा वन मंडल परिक्षेत्र (Katghora Forest Circle Range) में हाथियों के हमले की गूंज उठी।

  • Written By:
  • Publish Date - March 22, 2023 / 06:21 PM IST

छत्तीसगढ़। विधानसभा (Assembly) में आज हाथी के हमले का मुद्दा गूंजा। प्रश्नकाल के दौरान सदन में कटघोरा वन मंडल परिक्षेत्र (Katghora Forest Circle Range) में हाथियों के हमले की गूंज उठी। कांग्रेस विधायक मोतीराम साहू ने हाथी के हमलों से लोगों और फसलों को हुए नुकसान का मुद्दा उठाया। उनके मुताबिक इलाके में 5 लोगों की मौत हुई है। मकानों को भारी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने जनहानि और क्षतिग्रस्त मकानों का मुआवजा राशि बढ़ाने की मांग की।

जवाब में वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने बताया कि मृतकों के परिजनों को पहले 4 लाख मुआवजा दिया जाता था जिसे बढ़ाकर 6 लाख किया गया है, क्षतिग्रस्त मकान का मुआवजे बढ़ाने के संबंध में विचार किया जा रहा है ।

पक्ष-विपक्ष के सवाल-जवाब

प्रश्नकाल के दौरान विधायक धर्मजीत सिंह ने अचानकमार टाइगर रिजर्व के लिए ग्राम खुड़िया में प्रवेश द्वार खोले जाने जानकारी जानकारी मांगी। खुड़िया में टाइगर रिजर्व प्रवेश द्वार खोला जाना है तो कब तक इसे खोला जाएगा।

मंत्री मोहम्मद अकबर बोले- अचानकमार टाइगर रिजर्व मुंगेली और बिलासपुर जिला अंतर्गत स्थित है, टाइगर रिजर्व के लिए गुड़िया में प्रवेश द्वार खोला जाना प्रस्तावित नहीं है। धर्मजीत बोले- खुड़िया पर्यटन स्थल है गेट खोला जाए तो पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

इस पर मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा- भारत सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार इस प्रस्ताव पर स्वीकृति पर विचार नहीं किया जा सकता। केंद्र सरकार से गेट खोलने की अनुमति नहीं है।

धर्मजीत बोले- खुड़िया नही तो अन्य गांव में गेट खोला जा सकता है, आवागमन के लिए साधन हो, विभाग की रक्षक भी होंगे। बॉर्डर क्षेत्र में खोला जा सकता है। मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा- इसका परीक्षण करा लिया जायेगा।