ईडी ने राजनांदगांव में चल रहे चावल मिलों के घरों में 6 अधिकारियों की टीम को भेजा

By : dineshakula, Last Updated : June 13, 2024 | 9:17 pm

राजनांदगांव:। राजनांदगांव में ईडी (ED) ने चल रहे भ्रष्टाचार के आरोपों पर कार्रवाई के लिए चावल मिलर्स के घरों में छापा मारा है। दो राइस मिलर्स के यहां जांच की जा रही है। संतोष अग्रवाल उर्फ टिल्लू और सुनील उभरानी नामक राइस मिलर के यहां रात तक जांच की गई है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कस्टम मिलिंग की प्रोत्साहन राशि में गड़बड़ी के आरोप में यह कार्रवाई की गई है।

जानकारी के मुताबिक, पहले राजनांदगांव शहर के अनुपम नगर स्थित संतोष अग्रवाल के घर पर छापा मारा गया है। वे राइस मिल एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष हैं। दूसरा छापा शाम को सुनील उभरानी के यहां लखोली में जनता कॉलोनी के सामने पड़ा। संतोष का छुरिया एरिया में और सुनील का लखोली में मील है। लगभग छह अधिकारियों का दल मिलर के घर पर सुबह छह बजे से वहीं लखोली में शाम से जांच में जुटा है। एक सप्ताह के भीतर ईडी की यह दूसरी कार्रवाई है।

मामले में जानकारी के अनुसार 2021-22 में कस्टम मिलिंग की प्रोत्साहन राशि के एवज में मिलर्स से प्रति क्विंटल 20 रुपये की जो वसूली की गई थी, उसमें संतोष भी शामिल था। वहीं से एकत्र राशि नागरिक आपूर्ति निगम के तत्कालीन एमडी मनोज सोनी तक पहुंचाई गई थी। इस मामले में तत्कालीन सीएम भूपेश बघेल का भी नाम शामिल है। इसकी जांच ईडी के साथ ही एसीबी भी कर रही है।

ईडी ने 8 और 9 जून को भी इसी तरह की दबिश जिला राईस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल के डोंगरगढ़ स्थित निवास पर दबिश दी थी। जहां से दस्तावेजों की जांच की गई थी। वहां से दस्तावेजों की दो पोटली रायपुर ले जाई गई थी। हालांकि जांच में क्या मिला, इसकी जानकारी आधिकारिक तौर पर नहीं मिल पाई है।