चुनावी रण : कांग्रेस के 36 वादों के बहाने CM ‘विष्णुदेव’ ने कहा-5 साल सिर्फ जनता को ठगा और लूटा

By : hashtagu, Last Updated : April 18, 2024 | 5:44 pm

  • कांग्रेस ने 36 वादों में एक भी पूरे नहीं किए और 5 साल सिर्फ जनता को ठगा और लूटा और लूटने का काम किया–विष्णुदेव साय

  • कांग्रेसियों ने कोयला, शराब, रेत और डीएमएफ फंड में घोटाले के साथ ही भ्रष्टाचार कर गोबर तक खा डाला—साय

  • इन कांग्रेसियों को हार दिख रही है, इसलिए इनका दिमागी संतुलन खराब खो गया है-श्री साय

  • कोरबा लोकसभा प्रत्याशी श्रीमती सरोज पांडेय की नामांकन रैली में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस पर साधा निशाना

  • कोरबा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (Chief Minister Vishnudev Sai) ने कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकार पर निशाना साधते हुए कहा- इस बार कांग्रेसियों को सबक सीखाना है। कांग्रेस (Congress) ने जनता को 5 साल सिर्फ ठगने का काम किया है। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के लोगों को धोखा देने का काम किया है।

     विष्णुदेव साय ने कहा-2018 के विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस ने अपनी जनघोषणा पत्र में बड़े-बड़े कुछ 36 वादे किए थे। लेकिन पांच साल में एक भी वादे कांगेस ने पूरे नहीं किए। पांच साल में कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को अपराध का गढ़ बना दिया था। कांग्रेस ने भ्रष्टाचार के सारे रिकार्ड तोड़ते हुए छत्तीसगढ़ को भ्रष्टाचार का गढ़ बना दिया। कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकार ने कोयला, शराब, रेत और कोरबा जिले में डीएमएफ फंड में जमकर भ्रष्टाचार किए। इसके आलावा नरवा-गुरुवा, बाड़ी के नाम पर भ्रष्टाचार करते हुए गोबर तक कांग्रेस खा गई।

    विष्णुदेव साय ने कहा –आज भ्रष्टाचार करने वाले कांग्रेस के नेता और घोटालों में सहयोग करने वाले अधिकारी भी सालभर से जेल में बंद हैं। इन घोटालेबाजों के खिलाफ ऐसे सबूत पाए गए हैं कि आज इनको कोर्ट से जमानत तक नहीं हो पा रही है। इनकी जमानत याचिका बार-बार खारिज हो जा रही है। ऐसे भ्रष्टाचार की प्रतिमूर्ति बन चुके कांग्रेसियों को करारी हार देकर मजा चखाना है।

    साय ने कहा—आज इन कांग्रेसियों को हार दिख रही है, इसलिए इनका दिमागी संतुलन खराब खो गया है। इसलिए वे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सिर फोड़ने की बात कर रहे हैं। इनको इस बार लोकसभा चुनाव में इनको काररी हार देकर सबक सीखाना है।

    विष्णुदेव साय ने कहा कि यह लोकसभा चुनाव बहुत ही महत्वपूर्ण चुनाव है। यह कोई साधारण चुनाव नहीं है। क्योंकि हम सभी लोगों को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है। यह सभी लोगों ने संकल्प लिया है। कहा–ऐसा प्रधानमंत्री जो पूरे देश का बेटा है। चाय बेचने वाले का बेटे हैं। जो पूरे देश को अपना परिवार मानते हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी अपने के किसान, गरीब और मजदूरों का दिन-रात चिंता करते हैं। 24 घंटे में 18 घंटा श्री नरेंद्र माेदी जी काम करते हैं। आज तक उन्होंने अपने काम से कभी छुट्टी तक नहीं लिया है।

    कहा-हम लोगों को देश को विकसित बनाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि कि आने वाले 5 साल में देश को विश्व की तीसरी अर्थवव्यस्था बनाना है। इस संकल्प को पूरा करने का यह लोकसभा का चुनाव है। और इसके लिए हमें प्रधानमंत्री को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के साथ ही कोरबा लोकसभा क्षेत्र की लोकप्रिय प्रत्याशी श्रीमती सरोज पांडेय को भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लेना है। यह कोरबा क्षेत्र के लिए सौभाग्य है कि श्रीमती सरोज पांडेय जैसी प्रत्याशी मिली हैं। जो महापौर, विधायक और सांसद भी रह चुकी हैं। इसके साथ ही श्रीमती सरोज पांडेय भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। ऐसा अनुभवी लोकसभा प्रत्याशी सांसद बनकर क्षेत्र के विकास में अमूल्य योगदान देंगीं।

    उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा–आज पूरे देश में एक ही बात की चर्चा हो रही है कि कैसे मोदी के गारंटी पूरा हो रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सरकार गांव-देश की तरक्की और बेहतरी का काम कर रही है। कहा-आज कांग्रेस के नेता जो घर-घर वोट मांग रहे हैं, वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सिर को लाठी से फोड़ने से बात करने वाले हैं। एक गरीब मां के बेटे जो मोदी जी देश की सेवा कर रहे हैं। ऐसे गरीब मां के बेटा आज देश के प्रधानमंत्री बने हैं। उनके सिर को फोड़ने की बात कांग्रेस के नेता कह रहे हैंं। ऐसे नेताओं को यहां की जनता सबक सीखाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया

    • इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, मंत्री लखनलाल देवांगन, मंत्री श्री राम विचार नेताम जी, श्री श्याम बिहारी जायसवाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री व विधायक श्रीमती रेणुका सिंह, भैयालाल राजवाड़े, पूर्व मंत्री श्री प्रेम चंद्र पटेल,विधायक कटघोरा, ननकीराम कंवर, गोपाल साहू, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, धरमलाल कौशिक, मनोज शर्मा, जिलाध्यक्ष राजीव सिंह, राजू केशरवानी, कृष्ण बिहारी जायसवाल, योगेश लांबा आदि मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें : CG-BJP  का लोकसभा चुनाव में बड़ा ‘मास्टर प्लान’! कम वोटिंग वाले ‘बूथों’ पर फोकस

    यह भी पढ़ें : नक्सलियों को शहीद बताने पर BJP का कांग्रेस की नेत्री ‘सुप्रीया श्रीनेत’ पर बड़ा बयान! लिखा, Get Out Supriya

    यह भी पढ़ें :CM विष्णुदेव का करारा सियासी प्रहार : बोले, नक्सलियों के ‘खात्मे’ के लिए पहले ‘कांग्रेस’ का खात्मा जरूरी