चुनावी रणभेरी : रांची लोकसभा में ‘संजय श्रीवास्तव’ ने भाजपा कार्यकर्ताओं में फूंके जीत के मंत्र

छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने झारखंड के रांची लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार की कमान संभाल ली है।

  • Written By:
  • Publish Date - May 16, 2024 / 07:33 PM IST

छत्तीसगढ़ प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने रांची में चुनाव प्रचार की संभाली कमान

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा महामंत्री संजय श्रीवास्तव (State BJP General Secretary Sanjay Srivastava) ने झारखंड के रांची लोकसभा क्षेत्र (Ranchi Lok Sabha constituency) में चुनाव प्रचार की कमान संभाल ली है। बुधवार को उन्होंने सुखदेव विधानसभा के सुखदेव नगर मंडल, अपर बाजार मंडल, लोअर बाजार मंडल के शक्ति केंद्र, मंडल प्रभारी, संयोजक एवं सह संयोजकों की बैठक ली।

शक्ति केंद्र प्रभारियों के साथ चर्चा कर उन्होंने बूथ समितियों के माध्यम से घर-घर पर्ची, प्रचार सामग्री भेजते हुए जनसंपर्क अभियान तेज करने की अपील की। इसके साथ ही 19 और 20 मई को मतदान पर्ची वितरण अभियान का शुभारंभ लोकसभा के सभी मंडलों में किए जाने के विषय पर चर्चा हुई। इस दौरान जिलाध्यक्ष वरूण साहू, विधानसभा संयोजक अजय मालू, मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश पांडे, विनोद महतो, आनंद महतो सहित पार्टी पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : ओडिशा का चुनावी संग्राम : साव बोले, डबल इंजन की ‘सरकार’ चुनेगी जनता! बृजमाेहन-विजय शर्मा-ओपी चौधरी-टंकराम जैसे BJP के सियासी महारथी प्रचार में जुटे