चुनावी दंगल : CM ‘विष्णुदेव’ ने क्यों कहा-कांग्रेस ‘डूबती’ नैया! छोड़े सियासी तीर…

By : madhukar dubey, Last Updated : March 20, 2024 | 9:43 pm

  • प्रत्याशियों की घोषणा न होने पर कसा तंज
  • पूर्व सीएम के सामने कार्यकर्ता खुलकर जता रहे नाराजगी
  • रायपुर। लोकसभा चुनाव में अब बीजेपी-कांग्रेस में वाकयुद्ध छिड़ चुका है। ऐसे में मुख्मंत्री विष्णुदेव साय (Chief Minister Vishnudev Sai) भी अपने सियासी एक्शन में आ गए हैं। वे अब कांग्रेस पर जमकर वार करने लगे हैं। आज उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशियों (Congress candidates) के ऐलान नहीं होने पर सीएम विष्णुदेव साय ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस में बिखराव है, डूबती नैया है। इनकी नाव में छेद हो रहा, पानी भर रहा है। लोग कांग्रेस छोड़कर जा रहे हैं। इतना बिखराव है कि पूर्व सीएम के सामने कार्यकर्ताओं की नाराजगी देखी जा रही है। इतना पीड़ित हैं कि उनके सामने बोलना पड़ रहा कि 5 साल में आपने कार्यकर्ताओं को पूछा नहीं।

    • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बस्तर संभाग के दौरे के लिए रवाना हुए। रवानगी से पहले सीएम साय ने रायपुर पुलिस ग्राउंड में पत्रकारों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने अपने दौरा कार्यक्रम को लेकर कहा कि हर बार दंतेवाड़ा से ही चुनाव का आगाज करते हैं। वहीं से लोकसभा चुनाव की शुरुआत कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें : भाजपा ने चुनाव आयोग से राहुल गांधी और कांग्रेस की शिकायत की

    यह भी पढ़ें :चुनावी समर : BJP में 150 लोगों की इंट्री! सांसद विजय बघेल ने थमाया ‘कमल’ छाप गमछा

    यह भी पढ़ें :चुनावी रणभेरी : कांग्रेस की खुद ‘अपनी कोई गारंटी’ नहीं रही! ‘पुरंदर मिश्रा और मोतीलाल साहू’ ने छोड़े तीखे बाण

    यह भी पढ़ें :जब  मंत्री ‘टंकराम वर्मा’ ने मंच से गाया गाना!..VIDEO