चुनावी समर : BJP में 150 लोगों की इंट्री! सांसद विजय बघेल ने थमाया ‘कमल’ छाप गमछा
By : hashtagu, Last Updated : March 20, 2024 | 5:23 pm
भिलाई । दुर्ग सांसद विजय बघेल (Durg MP Vijay Baghel) की मौजूदगी में करीब 150 से अधिक लोगों ने बीजेपी में नवप्रवेश (Entry of 150 people in BJP) लिया। लोकसभा चुनाव की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे ही राजनीतिक दलों में दल-बदल का खेल भी शुरू हो गया है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को कई बड़े झटके लग रहे हैं। कांग्रेस के कई दिग्गज नेता और कई कार्यकर्ता पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं।
- इसी बीच भिलाई कश्तर से भाजपा के लिए एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, भिलाई क्षेत्र के 150 लोगों ने भाजपा में प्रवेश कर लिया है। दुर्ग सांसद विजय बघेल ने सभी लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई।
पार्टी कार्यालय में इनका अभिनंदन किया गया। इस दौरान भाजपा में शामिल होने वाले सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार की उपलब्धियां भी गिनाई . उन्होंने पार्टी की रीति-नीति से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल होने की बात कही। सदस्यता लेने वालों में महिलाओं की संख्या ज्यादा है। बता दें कि, बीते दिनों भी भिलाई क्षेत्र के सैंकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी का साथ छोड़कर भाजपा में प्रवेश कर लिया था। इस दौरान सांसद विजय बघेल ने ही सभी लोगों को भाजपा में प्रवेश करवाया था।
यह भी पढ़ें : चुनावी रणभेरी : कांग्रेस की खुद ‘अपनी कोई गारंटी’ नहीं रही! ‘पुरंदर मिश्रा और मोतीलाल साहू’ ने छोड़े तीखे बाण
यह भी पढ़ें :X Story : पूर्व मंत्री ‘डहरिया दंपत्ति’ के कब्जा प्रकरण पर ‘BJP’ ने फिर छेड़ा पोस्टर वार!
यह भी पढ़ें :जब मंत्री ‘टंकराम वर्मा’ ने मंच से गाया गाना!..VIDEO
यह भी पढ़ें :सी.पी. राधाकृष्णन ने तेलंगाना के राज्यपाल पद की शपथ ली





