चुनावी समर : झारखंड में BJP प्रत्याशी के पक्ष में ‘छत्तीसगढ़’ के नेताओं का ‘मैराथन’ जनसंपर्क

By : madhukar dubey, Last Updated : May 15, 2024 | 8:20 pm

छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं ने झारखंड में किया सघन जनसंपर्क

रायपुर। छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता और कार्यकर्ता इन दिनों झारखंड में चुनाव प्रचार में जुटे हैं। मंगलवार 14 मई को प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव (State General Secretary Sanjay Srivastava) ने रांची लोकसभा क्षेत्र में जनसंपर्क कर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगा।

  • इस अवसर पर उन्होंने रांची लोकसभा (Ranchi Lok Sabha) के अन्तर्गत रांची विधनसभा के सुखदेव नगर मंडल के शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक एवं सहसंयोजको की बैठक में उपस्थित होकर 100 प्रतिशत मतदान की चुनावी योजना बनाई. इस अवसर पर उन्होंने कहा, पूरे देश में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने को लेकर उत्साह है। ऐसे में झारखंड विकसित भारत के इस महान संकल्प में अपनी अग्रणी भूमिका तय करेगा।

उन्होंने कहा यह लोकसभा चुनाव के परिणाम झारखंड को भ्रष्टाचार, परिवारवाद से मुक्ति दिलाएगा। वहीं वरिष्ठ भाजपा नेता चंदूलाल साहू ने धनबाद लोकसभा क्षेत्र में सघन जनसंपर्क किया। जमशेदपुर लोकसभा के पोटका विधानसभा कार्यालय अंतर्गत छत्तीसगढ़ के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व बिल्हा से वरिष्ठ विधायक धरम लाल कौशिक एवं पूर्व विधायक रजनीश सिंह जमशेदपुर में चुनाव प्रचार में शामिल हुए. इस अवसर पर महासमुन्द विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने भी चुनाव प्रचार में हिस्सा लिया।

  • इस मौके पर पूर्व विधायक मेनका, पूर्व जिलाध्यक्ष गुंजन यादव, उपेंद्रनाथ सरदार, मनोज राम, सूरजमंडल समेत कई नेताओं ने भी सघन जनसंपर्क किया. भाजपा नेता हरपाल भामरा ने भाजपा प्रत्याशी विद्युत महतो के साथ जनसंपर्क किया. छत्तीसगढ़ से आए सांसद, विधायक एवं प्रवासी कार्यकर्ता राज्य की सभी लोकसभा सीटों पर बूथ स्तर पर जनसंपर्क कर भाजपा को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने का आह्वान मतदाताओं से कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : महापौर एजाज के बयान से जनता में ‘भारी निराश’ और आक्रोश! सांसद ‘सुनील सोनी’ के तीखे वार

यह भी पढ़ें : चुनावी संग्राम : अर्जुन की तरह लक्ष्य पर नजर रखें ‘भाजपा’ कार्यकर्ता! रांची में ‘पवन साय’ ने फूंके जीत के मंत्र

यह भी पढ़ें :छत्तीसगढ़ BJP की ‘महिला मोर्चा’ की तीन ‘टोली’ 3 राज्यों के चुनावी युद्ध में उतरी! 400 पार के मिशन में जुटीं

यह भी पढ़ें :ओडिशा के सियासी रण में MLA ‘पुरंदर मिश्रा’ की दहाड! बोले, बीजेडी की ‘भ्रष्ट सरकार’ ने जनता को ठगा

यह भी पढ़ें :झारखंड में मोदी लहर प्रचंड बनाने में जुटे छत्तीसगढ़ BJP के सियासी योद्धा