बिहड़ों में मुठभेड़ : सुरक्षा बलों की ‘गोलाबारी’ से 6 नक्सली जख्मी

By : madhukar dubey, Last Updated : December 20, 2023 | 3:57 pm

सुकमा। नक्सली प्रभावित इलाकों में माओवादियों (Maoists) का उत्पात लगातार जारी है। आए दिन नक्सलियों द्वारा जवानों को निशाना बनाने की कोशिश की जा रही हैं। वहीं मुखबिरी के संदेह में ग्रामीणों का भी हत्या कर रहे हैं। लाख कोशिश के बाद भी प्रदेश के वनांचल क्षेत्र में माओवादियों का आतंक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। आज फिर डीआरजी और बटालियन के जवानों के बीच मुठभेड़ की घटना सामने आई है। खबर है कि मुठभेड़ में 5 से 6 नक्सलियों (5 to 6 Naxalites killed in encounter) को गोली लगी है। इस दौरान जवानों ने भारी मात्रा में नक्सलियों की सामग्री भी बरामद की है।

दरअसल, नक्सलियों ने सुकमा जिले में कैंप लगाया था। इसी दौरान सुरक्षबालों ने उनके कैंप को ध्वस्त कर दिया। जिसके बाद नक्सलियों और जवानों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। इस फायरिंग में 5 से 6 नक्सलियों को गोली लगने की खबर है। बतादें कि प्रदेश सरकार ने अधिकारियों के साथ बैठक कर नक्सलियों के विरुद्ध अभियान चलाने के निर्देश दिए। जिसके निर्देश के बाद अब सुरक्षबल एक्टिव नजर आ रहे हैं और लगातार नक्सलियों खिलाफ अभियान चला रहे हैं।

इनपुट (भोजेंद्र वर्मा)