कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी की विस्तारित बैठक : ‘कुमारी सैलजा और भूपेश’ का दावा! लाएंगे 75 प्लस सीट

By : hashtagu, Last Updated : September 4, 2023 | 5:28 pm

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस की विस्तारित कार्यकारिणी की बैठक (Extended Executive Meeting of State Congress)  में प्रभारी कुमारी सेलजा (Incharge Ms. Selja), मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, मंत्री ताम्रध्वज साहू, प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव, मंत्री मोहन मरकाम, नंदकुमार साय की उपस्थिति में संपन्न हुई।

बैठक में वरिष्ठ नेताओं ने अपना उद्बोधन दिया और फिर से सरकार बनाने का संकल्प लिया

  • एआईसीसी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा कि हमारे पास 75 सीटों के साथ फिर सरकार बनाने की चुनौती है आप लोग चुनौती से अनभिज्ञ नहीं है। आप लोगों ने बहुत से चुनौतिया देखी है। आप लोगों ने 15 साल तक भाजपा की सरकार का सामना किया, हिम्मत नहीं हारे और विजय प्राप्त की। आपको कोई भी जिम्मेदारी कांग्रेस पार्टी देती है उसका आप अच्छे से जिम्मेदारी निभाते है। आप कांग्रेस पार्टी का सिपाही बने रहे और यही कारण है की आपकी पहचान बनी रही। हम सबकी पहचान है कांग्रेस पार्टी। हम जो कुछ भी है अपनी कांग्रेस पार्टी के कारण है। आप पार्टी के सच्चे सिपाही है। ये जो तिरंगा गले में पहना है उससे हमारी पहचान होती है आदर सम्मान भी मिलता है। गौरव महसूस होता और हमारा आत्मविश्वास बढ़ता है। हमें गर्व है कि हम कांग्रेस पार्टी के सच्चे सिपाही है, पार्टी हमें जो भी काम देती है उसे हम गौरव के साथ, आत्मविश्वास के साथ करते है। कांग्रेस पार्टी में काम करके ब्लॉक से लेकर बड़े-बड़े पदो पर जा सकते है। सबके सहयोग के साथ मिलकर काम करना है। पार्टी का कोई भी काम छोटा नहीं होता है हर काम महत्वपूर्ण होता है।

हमारी सरकार की उपलब्धि है और आपके क्षेत्र में जो काम हुये है उसे जनता को बतायें। किसी को भी टिकट मिले उनके प्रति काम करें। चुनौतियां देख रहे है कैसे हमारे संविधान बदलने का भी प्रयास किया जा रहा है। ये कुछ भी कर सकते है लेकिन अगर हम आप हमारे सिपाही जमीन पर अड़े रहेंगे तो किसी की ताकत नहीं है कि वो कांग्रेस पार्टी को कमजोर कर सके। छत्तीसगढ़ में हम बहुत मजबूती पर है। सरकार आयेगी इसमें कोई संदेह की बात नहीं है हमारे काम हुये है। हमें गर्व है हमारे नेतृत्व पर। राहुल गांधी कल आये और लाखों की संख्या हमारे युवा वहां पर मौजूद थे। राहुल गांधी की बात को लोग सुनते है। पिछले बार उन्होंने जो वायदा किया उनको उन्होंने पूरा करके दिखाया। लोगों को विश्वास है कांग्रेस पर, आप लोगों पर, जब आप जाते है एक तरफ भारतीय जनता पार्टी के कोई पदाधिकारी और एक तरफ आप खड़े हो जाये आम लोगों के बीच में आप पर विश्वास करेंगे भाजपा के नेताओं पर विश्वास नहीं करेंगे क्योंकि उनको मालूम है कि कांग्रेस झूठ की राजनीति नहीं करती। अपना काम करना है निभाना है जो भी काम हमें मिलेगा उसको हम इस तरह से करके दिखायें कि नतीजे नजर आयें। एक-एक सीट महत्वपूर्ण है।

  • 07 सितंबर को भारत जोड़ो यात्रा की वर्षगांठ मनायेंगे। राहुल गांधी ने ऐतिहासिक कार्यक्रम करके दिखाया है जिसमें देश को जोड़ा मोहब्बत में। इस भारत जोड़ो पदयात्रा से लोगों की सोच में बदलाव आया। आप लोगों ने हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा का सफल आयोजन भी किया।

हम छत्तीसगढ़ की रेल सुविधाओं को लेकर बड़ा आंदोलन करेंगे। छत्तीसगढ़ में 64000 फेरे ट्रेनों के रोक दिया गया है इसका सीधे-सीधे नुकसान आम छत्तीसगढ़ के लोगों का हुआ है। 24 ट्रेने अभी रोक दी है। इनके खिलाफ भी कांग्रेस आवाज उठायेगी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि प्रभारी कुमारी सैलजा जी के नेतृत्व में सेक्टर, जोन के पदाधिकारी का प्रशिक्षण हुआ। संकल्प शिविर कार्यक्रम चल रहा है। भरोसे का सम्मेलन हुआ, राजीव युवा मितान का सम्मेलन हुआ जो युवाओं के लिये ऐतिहासिक सम्मेलन था।

8 सिंतबर को राजनांदगांव में भरोसे का सम्मेलन होने वाला है जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आयेंगे। 7 सितंबर 2022 को राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो पदयात्रा की शुरूआत की थी। राहुल गांधी ने कांग्रेस के मूल सिद्धांत को लेकर लोगों के बीच गये। राहुल गांधी ने नारा दिया था कि जोड़ो-जोड़ो भारत जोड़ो, नफरत छोड़ो भारत जोड़ो।

  • भाजपा जिस तरह से हमलावर हुये अफवाह फैलाये, झूठ बोले। धान खरीदी राज्य सरकार करती है केंद्र सरकार सिर्फ चावल खरीदी है। प्रधानमंत्री वोट पाने के लिये झूठ का सहारा ले रहे है। केंद्रीय गृह मंत्री ने कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाये। भाजपा के आरोप पत्र में भाजपा के कार्यकर्ता भी उपस्थित नहीं था क्योंकि उनके आरोप पत्र पर भाजपा के कार्यकर्ता को विश्वास नहीं था। भाजपा की सरायपाली की सभा में लोग इकट्ठा नहीं हुये थे तो उन्होंने उड़ीसा से भीड़ लाया गया। इंडिया की बैठक हो रही है सारे विपक्ष के नेता गंभीरता से आगे बढ़ रहे है भाजपा इसलिये भयभीत है। देश का ध्यान भटकाने के लिये वन नेशन वन इलेक्शन की बाते कर रही है। भाजपा की कार्यप्रणाली से हम सबको डरना नहीं है। संसद की बैठक बुलाये है लेकिन एजेंडा नहीं बताया है क्यों बुलाया है? हम अपनी सरकार के कामों के दम पर फिर से सरकार बनायेंगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने बैठक को संबोधित करते हुये कहा कि प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की पहली बैठक में नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों को बधाई देता हूं। आसन्न विधानसभा चुनाव 2023 के लिये सभी काम करना है। एआईसीसी ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारी को बड़ी जिम्मेदारी दी है। पूरे प्रदेश में जाकर काम करना है और छत्तीसगढ़ में 2023 में दोबारा कांग्रेस की सरकार बनाना है। इन जिम्मेदारी को बखूबी और ईमानदारी के साथ निभाना है। विधानसभा चुनाव में जाना है।

Whatsapp Image 2023 09 03 At 4.59.43 Pm

क्षेत्र में तैयारी के साथ पहला दायित्व पार्टी को पर्याप्त समय दे और चुनाव की रणनीति बनाये। पीसीसी द्वारा जो काम दिया जाएगा उनको बूथ लेवल तक पहुंचाना है। विधानसभा चुनाव में महासचिव, संयुक्त महासचिव, जिला एवं लोक सभा संभाग के सभी लोगों को जिम्मेदारी दी जायेगी। 1 माह में 10 दिन विधानसभा क्षेत्रों में जाकर काम करना है। देश में जो हालात है रेल के मामले को लेकर आने समय में धरना प्रर्दशन करना है। 7 सितंबर को भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ है। 7 सिंतबर 2022 को पूर्व कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा प्रारंभ की थी। इस दौरान 100 से अधिक बैठक, छोटी सभायें 13 विशाल सार्वजनिक सभायें किया। भारत जोड़ो यात्रा की ऐतिहासिक वर्षगांठ 7 सिंतबर को जिला स्तर पर भारत जोड़ो यात्रा सम्मेलन के रूप में होगी। कांग्रेस सरकार के काम को जन-जन तक पहुंचाना है। पार्टी की मजबूती के लिये काम करना है। 75 प्लस सबको मिलकर जिताना है।

  • पार्टी जिसको भी टिकट दे सब को मिलकर काम करना है। सरकार के कामो और योजनाओं को लेकर जनता तक जाना है। युवा सम्मेलन ऐतिहासिक सम्मेलन हुआ है। सभी नये पदाधिकारी में ऊर्जा और जोश है। युथ कांग्रेस में काम करने के बाद युवाओं को मौका मिला है। वरिष्ठ नेताओं को साथ लेकर चलना है और उनके मार्गदर्शन में काम करना है। जिस तरह से अमित शाह छत्तीसगढ़ सरकार के खिलाफ झूठा आरोप पत्र लेकर आये। काला चिट्ठा 15 साल का केन्द्र सरकार की नाकामी को जनता तक पहुंचाया। भाजपा का आरोप पत्र झूठ का पुलिंदा साबित हुआ। भाजपा के आरोप पर हम सबको मिलकर काम करना है। नई ऊर्जा और नई ताकत के साथ काम करना है। राहुल गांधी, सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी के साथ कदम से कदम मिलकर चलना है और कांग्रेस पार्टी को मजबूत करना है। कांग्रेस की विचारधारा को लेकर जनता तक पहुंचाना है और मेहनत निष्ठा और ईमानदारी के साथ काम करना है।
  • Whatsapp Image 2023 09 03 At 171223 3 1693741407

बैठक का संचालन प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैंदू, आभार संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने किया

बैठक में प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष गण गुरूमुख सिंह होरा, प्रतिमा चंद्राकर, अंबिका मरकाम, चुन्नीलाल साहू, पी.आर. खुंटे, प्रेमचंद जायसी, बीरेश ठाकुर, महामंत्रीगण प्रशांत मिश्रा, दीपक मिश्रा, नरेश ठाकुर, रवि घोष, चंद्रशेखर शुक्ला, डॉ. थानेश्वर पाटिला, राजेन्द्र साहू, यशवर्धन राव, नीना रावतिया, सकलेन कामदार, दीपक दुबे, मनहरण राठौर, सीमा वर्मा, पियुस कोसरे, कन्हैया अग्रवाल, शाहिद खान, सुबोध हरितवाल, सदस्य कार्यसमितिगण लालजी चंद्रवंशी, शकुन डहरिया, गंगा पोटाई भोलाराम साहू, संयुक्त महामंत्रीगण दिनेश यदु, मल्लू शंकर राव, शकील मोहम्मद रिजवी, छविन्द्र कर्मा, विकास विजय बजाज, विनोद तिवारी, अजीत कुकरेजा, करण देव, पंकज सिंग, बृजेश शर्मा अशोक अग्रवाल, अनुपम फिलिप, हेमंत बंजारे, रवि पाण्डेय, विमल सुराना, पवन अग्रवाल, छत्रसाल साहू, अजय साहू, पार्वती साहू, शिव सिंह ठाकुर, अनिल अग्रवाल, कृष्णा दुबे, वेदान्ती तिवारी, शेषराज हरबंश, मदन जयसवाल, शंकर कुडियाम, कमलकांत शुक्ला, महेन्द्र गंगोत्री, अशोक राज आहूजा, अशोक सिंह, राकेश सिंह, भागवत साहू, राजेश पाल, हबीब खान, अजय अग्रवाल, गणेश सोनी, डॉ. लालचंद यादव, पदम कोठारी, हरीश परसाई, प्रदीप शर्मा, झुमुक साहू, प्रथम बाफना, हरजीत सिंह छाबड़ा, गंभीर सिंह ठाकुर, शारीक रईस खान, शशि भूषण गौतम, डॉ. करूणा कुर्रे सचिवगण दुल्लीचंद गोयल, रामशंकर साहू, विमल साहू, रामदेव जगते, अतुलचंद साहू, अयुब खान, इरफान खान, निलिमा रॉबिन्स, बंटी खान, संतोष कौशिक, आशीष गोयल, अशोक राजवाल, आत्मजीत सिंह मक्कड़, पूजा साव, राजकुमार तामो, संदीप वोरा, सेवन सिंह पुजारी, राजकुमार अग्रवाल, बुंदकुवर, हरप्रसाद साहू, टिंकू मेमन, रणविजय सिंहेदव, कुलेश्वर कुमार साहू, शशि भगत, बंसत यादव, जनकनंदन कश्यप, रमीला मरकाम, सुकुर खान, बीरेश साहू, विकास सिंह, नरेश देवांगन, गजेन्द्र चंद्रा, जकेश राजवाडे, गिरधारी आवडे, केशव चंद्राकर, नरेन्द्र सेन, बलविन्दर सिंह सलूजा, राजेश दीवान, सरिता मल्होत्रा, राहुल इंदुरिया, अश्वनी राजपूत, अशरफ हुसैन, कमलेश मिश्रा, शब्बीर खान, निवेदिता चटर्जी, मनोज कंदोई, विकास शुक्ला, विजय भट्टाचार्य, विपिन मिश्रा, पंकज मिश्रा, दिलीप सिंह चौहान, घनश्याम पाण्डेय, हरिश कवासी, दुर्गेश राय, क्रांति बंजारे, रेहान खान, संदीप अग्रवाल, राजेश चौबे, राजकुमार अग्रवाल, जितेन्द्र सिंह ठाकुर, विभूतिनारायण सिंह, अनिल वर्गे, तारिणी चंद्राकर, शिबली मेराज खान, तुकाराम साहू, सुरेन्द्र भार्गव, वेदराम साहू, सुनीता शर्मा, धन्नू राम मरकाम, अशोक कसार, संगीता दुबे, राघवेन्द्र पाण्डेय, उषा करियाम, अमरजीत सिंह आहूजा, राजेश सिंह ठाकुर, नाजिम खान, दिनेश तिवारी, त्रिलोक श्रीवास, सुधांशु मिश्रा, स्वप्निल शुक्ला, अमित तिवारी, विभाष सिंह ठाकुर, अविनाश मिश्रा, जिला एवं शहर कांग्रेस अध्यक्षगण गिरीश दुबे, उधोराम वर्मा, हितेन्द्र ठाकुर, भावसिंह ठाकुर, रश्मि चंद्राकर, चंद्रप्रभा सुधाकर, मुकेश चंद्राकर, बंशी पटेल, कुलबीर छाबड़ा, भागवत साहू, गजेन्द्र ठाकरे, होरी राम साहू, बलराम मौर्य, महेश्वरी बघेल, झुमुक दीवान, लालू राठौर, सुभद्रा सलाम, अवधेश गौतम, विजय पाण्डेय, विजय केशरवानी, उत्तम वासुदेव, सागर सिंह बैस, अनिल शुक्ला, अरूण मालाकार, मनोज सागर यादव, राकेश गुप्ता, भागवती राजवाडे, राजेन्द्र तिवारी, प्रदीप गुप्ता, अशोक श्रीवास्तव, मोर्चा संगठन विभाग अध्यक्षगण अरूण ताम्रकार, आकाश शर्मा, नीरज पाण्डेय उपस्थित थे।

इनपुट (सुशील आनंद शुक्ला
अध्यक्ष कांग्रेस संचार विभाग
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी)

यह भी पढ़ें : अब कांग्रेस की ‘पॉलिटिकल अफेयर्स’ कमेटी बैठक शुरू! ‘कुमारी सैलजा’ बोलीं, सभी मिलकर चुनाव लड़ेंगे