अब कांग्रेस की ‘पॉलिटिकल अफेयर्स’ कमेटी बैठक शुरू! ‘कुमारी सैलजा’ बोलीं, सभी मिलकर चुनाव लड़ेंगे

By : hashtagu, Last Updated : September 4, 2023 | 5:17 pm

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस (Chhattisgarh Congress) में प्रत्याशियों के नामों के चयन के लिए कल से ही लगातार बैठकों का दौर चल रहा है। आज दोपहर को कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा (State in-charge Kumari Selja) की बैठक के बाद अब पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक हो रही है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री निवास में कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक हुई। जिसमें सीएम भूपेश, प्रभारी सैलजा, पीसीसी चीफ दीपक बैज, डिप्टी सीएम सिंहदेव और स्पीकर चरणदास महंत समेत सभी सदस्य मौजूद रहे। इस बैठक के बाद अब पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक में चुनावी रणनीति पर चर्चा की जा रही है। प्रदेश प्रभारी सैलजा ने कहा कि, बैठक में अच्छा फीडबैक मिला है। सभी मिलकर चुनाव लड़ेंगे।

  • कांग्रेस छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा ने बताया कि प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में सभी ने अपने विचार रखे। प्रमुख बिन्दुओं पर चर्चा हुई, लोगों का उत्साह नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि, समय के साथ सभी सदस्य फैसला करेंगे। इसे लेकर सभी सदस्यों के साथ बैठक होगी। कहा कि, पिछली बार से भी ज्यादा मार्जिन से हम सरकार बनाएंगे।

इससे पहले रविवार को कांग्रेस की विस्तारित बैठक भी हुई। दोनों बैठकों के बाद प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने मीडिया से बात की। उन्होंने बैठक में हुई चर्चा को मीडिया के सामने रखा। यह भी बताया कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का फिर से छत्तीसगढ़ दौरा होगा। वे आएंगे और पार्टी व कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे।

Whatsapp Image 2023 09 03 At 4.59.43 Pm

Whatsapp Image 2023 09 03 At 171223 3 1693741407

सैलजा ने बैठक के दौरान ये कहा

  • कांग्रेस पार्टी और राहुल जी पर छत्तीसगढ़ के लोगों ने विशेष भरोसा रखा है।
  • प्रदेश का युवा, गरीब या किसान और मजदूर या आम आदमी हो, सभी अपने आप को गौरवान्वित महसूस करते हैं।
  • 5 साल के विकास में उन्हें हिस्सेदारी मिली है।
  • कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे राजनांदगांव दौरे पर आ रहे हैं।
  • मोदी जी भी उनके सामने जवाब दे नहीं पाते।
  • सभी एक साथ मिलकर यह चुनाव लड़ेंगे।
  • भारत जोड़ो यात्रा के 7 सितंबर को 1 साल पूरे हो रहे हैं। इसे देखते हुए पूरे प्रदेश में कार्यक्रम किया जाएगा।
  • राहुल गांधी जी ने पूरे देश को एक साथ जोड़ा है। नफरत के माहौल में मोहब्बत की दुकान खोली है।
  • राहुल जी के साथ पूरे देश के युवा, बुजुर्ग और बच्चे उत्साह के साथ जुड़ रहे हैं, क्योंकि वे हर वर्ग के लोगों की बात सुनते हैं।
  • चुनाव में सभी पदाधिकारियों को जिला व संभाग स्तर पर जिम्मेदारियां दी जाएंगी।
  • AICC ने सभी को जिला स्तर पर कार्यक्रम के लिए निर्देशित किया है।
  • सभी पदाधिकारियों को चुनाव में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जाएगी।
  • हमारे किसी भी कार्यकर्ता पर कोई दबाव नहीं है।
  • अगर कोई पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होता है तो उस पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : पीसीसीएफ ‘श्रीनिवास राव’ वन बल प्रमुख नियुक्त