निगम प्रदर्शन में झुमाझटकी!, BJP के कार्यकर्ताओं पर FIR, देखें, VIDEO

(Raipur Municipal Corporation) रायपुर नगर निगम के घेराव के दौरान बीजेपी (BJP) कार्यकर्ताओं और पुलिस कर्मियों से मारपीट के आरोप बड़ी कार्रवाई हुई।

  • Written By:
  • Updated On - December 30, 2022 / 02:08 PM IST

छत्तीसगढ़। (Raipur Municipal Corporation) रायपुर नगर निगम के घेराव के दौरान बीजेपी (BJP) कार्यकर्ताओं और पुलिस कर्मियों से मारपीट के आरोप में बड़ी कार्रवाई हुई। पुलिस ने महिला आरक्षक करने पर 60 कार्यकर्ताओं पर FIR दर्ज किया है। बता दें, भाजपा ने राजधानी के सभी 70 वार्ड में विकास कार्य ठप और साफ-सफाई नहीं होने के मुद्दे पर हल्ला बोल प्रदर्शन किया था।

विधानसभा के सभी विधानसभाओं से कार्यकर्ता रैली की शक्ल में नगर निगम कार्यालय का घेराव किया था। कार्यकर्ताओं की भीड़ ने नगर निगम की पहली मंजिल तक पहुंच गए थे। जहां उनके साथ भाजपा के बड़े नेता पूर्व मंत्री राजेश मूणत और बृजमोहन अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। इधर, नगर निगम के नीचे कार्यकर्ता पुलिस वालों के साथ जमकर झूमा झटकी की। पुलिस वाले नगर निगम में घुसने से रोक रहे थे। लेकिन कुछ कार्यकर्ता इसमें सफल हो गए और बड़े नेताओं के साथ ऊपरी मंजिल पर चढ़ गए।

झूमाझटकी पर कोई विवाद न हो इसलिए सिविल लाइन की पुलिस ने इसका विडियो जारी। जिसमें वे अधिकांश कार्यकर्ता मारपीट करते नजर आ रहे हैं। इसके आधार पर पुलिस ने इन पर FIR दर्ज किया है।

गौरतलब है कि इस एफआईआर के बाद भाजपा ने कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि लोकतंत्र की आवाज दबाने के लिए कांग्रेस पुलिस का इस्तेमाल कर रही है। इधर, कांग्रेस का दावा है कि विडियो में जो दिख रहा है पुलिस ने उसी के आधार पर केस दर्ज किया है। कानून-व्यवस्था का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।