जेल में देवेंद्र यादव से नहीं मिल पाए पूर्व डिप्टी सीएम सिंहदेव! MLA की VIDEO कांफ्रेंसिंग से पेशी

छत्तीसगढ़ के भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी (Arrest of MLA Devendra Yadav) के बाद कांग्रेस में आक्रोश का माहौल है।

  • Written By:
  • Updated On - August 20, 2024 / 03:40 PM IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ के भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी (Arrest of MLA Devendra Yadav) के बाद कांग्रेस में आक्रोश का माहौल है। देवेंद्र यादव से मिलने पहुंचे पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव (Former Deputy CM TS Singhdev) को मिलने नहीं दिया गया। अब नेता प्रतिपक्ष चरणदास के नेतृत्व में सभी विधायक जेल पहुंच रहे हैं।

सुरक्षा के लिहाज से अब देवेंद्र यादव की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी होगी। इससे पहले नेता प्रतिपक्ष ने राजीव भवन में कांग्रेस के सभी विधायकों की बैठक ली। इस दौरान बैठक में सरकार को घेरने की रणनीति तय की गई। कांग्रेस इस गिरफ्तारी के खिलाफ कांग्रेस 24 अगस्त को प्रदेश भर में प्रदर्शन करने वाली है।

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में अब तक 806.1 मिमी औसत वर्षा

यह भी पढ़ें : प्रधानमंत्री जनमन : पीवीटीजी परिवारों को योजनाओं का लाभ दिलाने मेगा ईवेंट और आईईसी कैंपेन