नए साल पर 10-IAS को तोहफा! सोनमणि बोरा बने प्रमुख सचिव

2011 बैच के 10 IAS अफसरों (IAS officers) को नये साल के पहले दिन राज्य सरकार ने प्रमोशन का तोहफा (Promotion gift) दिया है।

  • Written By:
  • Updated On - January 1, 2024 / 03:56 PM IST

रायपुर। 2011 बैच के 10 IAS अफसरों (IAS officers) को नये साल के पहले दिन राज्य सरकार ने प्रमोशन का तोहफा (Promotion gift) दिया है। सभी पदोन्नत IAS फिलहाल उसी जगह पर पदस्थ रहेंगे। पदोन्नत 10 IAS में चार कलेक्टर भी शामिल हैं। मंत्रालय में पदस्थ IAS अब संयुक्त सचिव से विशेष सचिव प्रमोट हो गये हैं।

जिन अफसरों को प्रमोशन दिया गया है, उसमें संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नीलेश क्षीरसागर, बलौदाबाजार कलेक्टर चंदन कुमार, रायपुर कलेक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे, मिशन संचालक NHM भोसकर विलास संदिपान, कोंडागांव कलेक्टर दीपक सोनी, संयुक्त सचिव संजीव कुमार झा, जितेंद्र कुमार प्रबंध संचालक पर्यटन, जनमजेय महोबे कलेक्टर कबीरधाम, रिमिजुयस एक्का कलेक्टर बलरामपुर और जीवन किशोर ध्रुव सचिव लोकसेवा आयोग शामिल हैं। वहीं 1999 बैच के IAS सोनमणि बोरा को प्रमुख सचिव प्रमोट हुए हैं। सोनमणि फिलहाल सेंट्रल में हैं, लिहाजा उन्हें प्रोफार्मा पदोन्नति दी गयी है।

यह भी पढ़ें : CM की पहल : पिछड़ी जनजातियों के ‘घर की चौखट’ पर अफसरों की दस्तक!