सरकार गरीब महिलाओं में बांटेगी हाइजीनिक सेनेटरी पैड, 2 साल तक यूज कर सकेंगी

By : madhukar dubey, Last Updated : November 19, 2022 | 5:26 pm

स्वसहायता समूह की महिलाओं को ट्रेनिंग कराई जाएगी

छत्तीसगढ़। कुछ ऐसी भी विवशताएं होती हैं, जिसे महिलाएं कुछ भी कर पाने में असमर्थ होती हैं। इसमें खास तौर गरीब महिलाएं हैं, जिनके सामने पैसे की दिक्कत होती है। ऐसी एक अत्यंत जरूरी चीज है महिलाओं की महवारी के वक्त संक्रमण से बचाव कराने वाली हाइजीनिक सेनेटरी पैड की। जिसे बाजार में कंपनियां काफी पैसे वसूलती हैं। इससे गरीब महिलाएं और युवतियां खरीदी नहीं पाती है। ऐसे में वे इसके वैकल्पिक व्यवस्था करती हैं। नतीजा, वे संक्रमण की चपेट में आ जातीं हैं। लेकिन अब इस दर्द को यहां की सरकार ने इसे समझा। इसके लिए अब स्मार्ट सिटी रायपुर विभाग ने इसके लिए एक कंपनी से अनुबंध किया है। यह कंपनी स्वसहायता समूह की महिलाओं को इस सेनेटरी हाइजीनिक सेनेटरी पैड बनाने के लिए ट्रेनिंग देगी। इसके बाद इसे काफी मात्रा में तैयार किया जाएगा।

पहले में चरण में 3 लाख 60 हजार हाइजीनिक सेनेटरी पैड बांटने का लक्ष्य

अभी शुरूआती चरण में 3 लाख 60 हजार किट गरीब महिलाआें में बांटा जाएगा। ऐसी महिलाएं जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं, उन्हें ये पैड बांटने की तैयारी है। पड़ेगा स्मार्ट सिटी ने इसके लिए तैयारी पूरी कर ली। इसके स्मार्ट सिटी रायपुर ने दिल्ली की प्रतिष्ठित संस्था ई केयर से सेनेटरी पैड बनाने के लिए प्रशिक्षण देने का अनुबंध किया है।

स्वसहायता समूह की महिलओं को कंपनी देगी बनाने की ट्रेनिंग

नगर निगम महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दिल्ली की प्रतिष्ठित संस्था ई केयर की ओर से सेनेटरी पैड बनाने का प्रशिक्षण देगा। इसके लिए विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाली स्व सहायता महिलाओं को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए 5 प्रोजेक्ट मैनेजर का चैनल होगा। यह करीब 150 मास्टर टेलर तैयार करेंगे मास्टर ट्रेनर द्वारा 200 लोगों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इसमें महिलाओं को निजी स्वास्थ्य के क्षेत्र में आगे बढ़कर स्वयं आत्मनिर्भर बना सकती है। इस पैड की खासियत यह है कि इसका इस्तेमाल करने के बाद इसे धोकर महिलाएं इसे 2 साल तक उपयोग कर सकती है।

महिलाएं और युवतियां ऐसे कर सकेंगी उपयोग

36000 किट में 91800 सेनेटरी पैड रहेगा एक कीट में तीन पैड सेनेटरी पैड रहेगा 2 वर्ष तक उपयोग में आएगा एक बार उपयोग करने के बाद इसे डिटर्जेंट पाउडर में आधे घंटे में भिगोना पड़ेगा। फिर पानी से धोकर आधे घंटे के लिए धूप में सुखाना होगा पंखे के नीचे कम से कम 5 घंटे सुखाना होगा इसमें ब्रश या स्क्रब का प्रयोग नहीं करना है सूखने के बाद इसमें एक दो बूंद नींबू का रस या फिर डेटॉल डाल सकते हैं यह फिर उपयोग में आ जाएगा।

आर्थिक तंगी से नहीं कर पाती इसका इस्तेमाल

राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार राज्य में 15 से 24 वर्ष की 68.6 प्रतिशत लड़कियां अभी भी पुराने कपड़ों का उपयोग करती है विशेषज्ञों की मानें तो ग्रामीण और शहरी इलाकों में महिलाएं आर्थिक तंगी के कारण शॉर्टकट का इस्तेमाल कर रही हैं इसके पीछे जागरूकता की कमी और वित्तीय बाधाएं प्रमुख कारण है।

आयुक्त नगर निगम बोले, 61 लाख के पैड बंटेगी

आयुक्त रायपुर नगर निगम मयंक चतुर्वेदी ने बताया कि दिल्ली की संस्था के साथ स्मार्टसिटी महिलाओं को सेनेटरी पैड बनाने की ट्रेनिंग देगा यह ऐसा पैड है जिसका उपयोग 2 साल तक किया जा सकता है संस्था 61 लाख रुपए का पैड निशुल्क बांटने का काम करेगी।