मंत्री ‘गुरु रूद्र कुमार’ की तबीयत बिगड़ी!, हैदराबाद रेफर

छत्तीसगढ़ के PHE मंत्री गुरु रूद्र कुमार (Minister Guru Rudra Kumar) की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें इलाज के लिए हैदराबाद (Hyderabad) रेफर किया किया गया है।

  • Written By:
  • Updated On - April 15, 2023 / 01:46 PM IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ के PHE मंत्री गुरु रूद्र कुमार (Minister Guru Rudra Kumar) की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें इलाज के लिए हैदराबाद (Hyderabad) रेफर किया किया गया है। शनिवार को स्टेट प्लेन से मंत्री हैदराबाद के लिए रवाना हुए हैं। इससे पहले उनका इलाज रायपुर के रामकृष्ण अस्पताल में चल रहा था।

विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत रामकृष्ण अस्पताल पहुंचकर उनसे मुलाकात की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत अन्य मंत्री, विधायक और कांग्रेस नेताओं ने फोन करके उनका हाल जाना। और जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मंत्री रूद्र कुमार गुरु का इलाज पिछले एक सप्ताह से रायपुर के अस्पताल में चल रहा था। ब्लड इन्फेक्शन की शिकायत को लेकर उन्हें रामकृष्ण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आगे बेहतर इलाज के लिए हैदराबाद के लिए रवाना हुए हैं।

राजनीतिक सफर

गुरु रुद्र कुमार सतनामी समाज के गुरु हैं। 2008 में पहली बार आरंग से विधायक निर्वाचित हुए। 2013 में फिर मौका मिला लेकिन हार गए। 2018 विधानसभा चुनाव में जीत के बाद वह पहली बार मंत्री बने। युवक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं।